फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman Dies 11 Years After Love Marriage in Kanpur Panki Family Alleges Murder

Kanpur : लव मैरिज के 11 साल बाद महिला की संदिग्ध हालात में मौत; पोस्टमार्टम हाउस पर हंगामा

Thu, 20 Aug 2026 03:23 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Thu, 20 Aug 2026 03:23 PM IST
सार
Register For Event

Kanpur News: पनकी थाना क्षेत्र में 29 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। ससुरालियों का कहना है कि महिला की बाथरूम में फिसलकर गिरने से मौत हुई, जबकि मायके वालों ने उसके शरीर पर चोट के निशान और चेहरा नीला पड़ने का आरोप लगाते हुए पीट-पीटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई।

विज्ञापन
Woman Dies 11 Years After Love Marriage in Kanpur Panki Family Alleges Murder
महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत - फोटो : amar ujala

विस्तार

पनकी क्षेत्र के गंगागंज शताब्दी फेज-2 में बुधवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल जनों ने बाथरूम में पैर फिसलने से मौत होने का दावा किया, वहीं पड़ोसियों की सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने पीट-पीटकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया।

विज्ञापन

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद जब ससुराल वाले शव लेकर जाने लगे, तो मायके वालों ने शव वाहन के आगे खड़े होकर भारी हंगामा और प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे पोस्टमार्टम हाउस के बाहर लंबा जाम लग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

11 साल पहले हुआ था प्रेम विवाह

कानपुर देहात के कंधिया गांव निवासी हर्षती बेगम ने बताया कि उनकी 29 वर्षीय बेटी सरीना शेख मंसूरी उर्फ संजना यादव ने 11 साल पहले पनकी निवासी अनिल से प्रेम विवाह किया था। दोनों का एक 10 साल का बेटा भी है। मृतका के भाई अशफाक और बहनोई अब्दुल हारुन ने आरोप लगाया कि अनिल शराब का लती है और आए दिन पैसों की मांग को लेकर संजना के साथ मारपीट करता था।

विज्ञापन

शरीर पर चोट के निशान, चेहरा पड़ा था नीला

मृतका की बहन सकीना ने बताया कि बुधवार शाम पड़ोसियों ने उन्हें फोन कर संजना की मौत की खबर दी। जब वे मौके पर पहुंचे तो संजना का शव पड़ा था। उसके पूरे शरीर पर गंभीर चोट के निशान थे और चेहरा नीला पड़ा हुआ था। मायके पक्ष का आरोप है कि अनिल ने पैसों के लिए पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी और मामले को दुर्घटना का रूप देने के लिए बाथरूम में फिसलने की झूठी कहानी गढ़ी।

ससुरालियों ने दी पैसों की पेशकश, परिजनों ने दौड़ाया

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चौकी इंचार्ज से शिकायत करने पर उन्होंने अभद्रता की। हंगामे के दौरान जब ससुराल वालों ने मामले को दबाने के लिए पैसों की पेशकश की, तो आक्रोशित मायके वालों ने उन्हें दौड़ा लिया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।





पुलिस का बयान

पनकी थाना प्रभारी दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि मृतका के पति अनिल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों से मिलने वाली लिखित तहरीर के आधार पर आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed