Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Man dies from electric shock while bathing

कानपुर: युवक की नहाते समय करंट से मौत, घटना से परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 25 Nov 2026 09:45 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 25 Nov 2026 09:45 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Man dies from electric shock while bathing
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
ट्रांसपोर्टनगर में दोस्त के कमरे में ठहरे कन्नौज निवासी सोनू (29) की नहाते समय करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। वह बाथरूम में सबमर्सिबल चालू करने जा रहा था तभी हादसा हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कन्नौज के ठठिया क्षेत्र स्थित सरसौन का पुरवा निवासी सोनू एंबुलेंस 108 सेवा में ईएमटी के पद पर कार्यरत थे। पिता उधन सिंह ने बताया कि सोनू सोमवार शाम तीन बजे लखनऊ बैंक के काम से जाने की बात कहकर निकला था। वह रात में ट्रांसपोर्टनगर स्थित एक कंपनी में गार्ड की नौकरी करने वाले अपने दोस्त अमित के पास रुक गया। मंगलवार दोपहर अमित ने फोन कर हादसे की जानकारी दी। सोनू परिवार में सबसे बड़ा था। उनकी पत्नी का बीते जून बीमारी से निधन हो चुका है। बाबूपुरवा थाना प्रभारी नीरज ओझा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed