{"_id":"6a875d44849715d5940f91d0","slug":"kanpur-girls-team-becomes-overall-runner-up-in-karate-kanpur-news-c-362-1-ka11003-154629-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कराटे में कानपुर बालिका टीम बनी ओवरऑल उपविजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कराटे में कानपुर बालिका टीम बनी ओवरऑल उपविजेता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। लखनऊ में प्रदेश स्तरीय विद्यालयीय कराटे प्रतियोगिता 17 से 20 अगस्त को हुई। कानपुर की बालिका टीम ने ओवरआल उपविजेता का खिताब जीता। खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में चार स्वर्ण, चार रजत और पांच कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। बालक वर्ग में खिलाड़ियों ने पदक हासिल किए।
अंडर-19 वर्ग में मान्या गुप्ता ने स्वर्ण और रिया निषाद ने रजत पदक जीता। अंडर-17 वर्ग में सानिया, पाखी सक्सेना और दीपाली वर्मा ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया, जबकि आराध्या सिंह ने रजत और गौरवी ने कांस्य पदक जीता। अंडर-14 वर्ग में श्रद्धा यादव और सृष्टि ने रजत, विधि द्विवेदी ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
अंडर-14 बालग वर्ग में अक्षय और अविरल पाठक ने रजत पदक जीता। अंडर-17 में यश निगम, अंडर-19 में उज्ज्वल कश्यप और हिमांशु ने कांस्य पदक हासिल किए। स्वर्ण पदक विजेताओं का चयन एसजीएफआई की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हुआ है। जनपद सचिव सत्य प्रकाश तिवारी और मंडल सचिव अनुराग मिश्रा ने खिलाड़ियों को बधाई दी।