फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   E-lottery system launched at the Municipal Corporation; 12 tenders awarded with a single click.

Kanpur News: नगर निगम में ई-लॉटरी व्यवस्था शुरू, एक क्लिक से 12 टेंडर आवंटित

Fri, 21 Aug 2026 01:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
E-lottery system launched at the Municipal Corporation; 12 tenders awarded with a single click.
कानपुर। नगर निगम में टेंडर प्रक्रिया को पारदर्शी और तेज बनाने के लिए गुरुवार को ई-लॉटरी व्यवस्था शुरू की गई। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय की मौजूदगी में जोन-4 के अभियंत्रण विभाग से जुड़े 12 टेंडर एक क्लिक से ठेकेदारों को आवंटित किए गए।
विज्ञापन


नगर निगम में ई-टेंडरिंग के जरिये आमंत्रित टेंडरों में समान दरें मिलने पर पहले मैनुअल लॉटरी से ठेकेदार का चयन किया जाता था। इसमें समय अधिक लगता था और पारदर्शिता को लेकर शिकायतें भी आती थीं। नगर आयुक्त ने बताया कि अब जीपीएस आधारित सॉफ्टवेयर से एस्टीमेट बनने से लेकर टेंडर प्रक्रिया और कार्य पूरा होने तक की गतिविधियों को ट्रैक किया जा सकेगा। एस्टीमेट साइट पर जाकर ही तैयार होगा और जीपीएस से लिंक रहेगा। एस्टीमेट बनाने वाले की पहचान फेस रिकग्निशन से होगी। सॉफ्टवेयर में डुप्लीकेसी रोकने की सुविधा भी है। साइट पर पहले से हुए कार्य की जानकारी सिस्टम तत्काल देगा जिससे एक ही स्थान पर दोबारा काम दिखाने की समस्या रुकेगी। ऑनलाइन टेंडर स्वीकृति प्रपत्र तैयार होने से समय की बचत होगी और फाइलों का निस्तारण भी तेजी से हो सकेगा। इस दौरान मुख्य अभियंता सिविल एसएफए जैदी समेत संबंधित ठेकेदार मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed