Kanpur: SP से लिपटकर रो पड़ी दिव्यांग महिला, बोली- शिकायत नहीं शुक्रिया कहने आई हूं...
Kanpur Dehat: बरौर थाना क्षेत्र के सिथरा बुजुर्ग गांव की दिव्यांग नीतू द्विवेदी शुक्रवार को करीब 25 किलोमीटर दूर अपनी बेटी के साथ एसपी कार्यालय पहुंचीं। इस बार वह शिकायत लेकर नहीं, बल्कि अपनी समस्या का समाधान कराने पर एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय का आभार जताने आई थीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरौर थाना क्षेत्र के सिथरा बुजुर्ग गांव की दिव्यांग महिला नीतू द्विवेदी शुक्रवार को अपनी बेटी के साथ करीब 25 किलोमीटर दूर एसपी कार्यालय पहुंचीं। इस बार वह अपनी किसी समस्या की शिकायत लेकर नहीं, बल्कि एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय का आभार जताने के लिए आई थीं।
एसपी से मिलते ही नीतू भावुक हो गईं और उनसे लिपटकर रो पड़ीं। इस पर एसपी ने भी स्नेहपूर्वक उन्हें गले से लगाकर संभाला, जिसका यह भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद से लोग एसपी की संवेदनशीलता और कार्यशैली की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
महीने भर पहले की थी जलापूर्ति की शिकायत
जानकारी के मुताबिक, नीतू ने करीब एक महीना पहले एसपी से उनके घर में जलापूर्ति बंद होने की शिकायत की थी। दिव्यांग होने के कारण दूर से पानी लाना उनके लिए बेहद कठिन था। मामला संज्ञान में आते ही एसपी ने तुरंत संवेदनशीलता दिखाते हुए स्थानीय पुलिस के माध्यम से संबंधित अधिकारियों से बातचीत की और उनके घर की जलापूर्ति बहाल कराई।
एसपी ने दी उज्ज्वल भविष्य की प्रेरणा
घर में पानी सुचारू रूप से शुरू होने पर नीतू आभार जताने पहुंचीं और एसपी को उपहार स्वरूप पेन भेंट किया। उन्होंने कहा कि एसपी ने न सिर्फ उनकी फरियाद सुनी, बल्कि उसका त्वरित समाधान भी कराया। इस दौरान एसपी ने उनकी बेटी को मन लगाकर पढ़ाई करने की सलाह दी और भविष्य में हरसंभव मदद का पूरा भरोसा दिलाया।