फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ashutosh defeated Siddhant 3-2 to secure a spot in the next round.

Kanpur News: आशुतोष ने सिद्धांत को 3-2 हराकर अगले दौर में जगह बनाई

Fri, 21 Aug 2026 01:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Ashutosh defeated Siddhant 3-2 to secure a spot in the next round.
कानपुर। द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में चल रही यूटीटी नेशनल रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप-2026 के पांचवें दिन गुरुवार को शहर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। आशुतोष गुप्ता ने नोएडा के सिद्धांत जैन को 3-2 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।अंडर-19 बालक वर्ग में कानपुर के अर्नव आनंद ने जीत हासिल कर दूसरे दौर में जगह बनाई। दोनों खिलाड़ी टीएसएच में खेलते हैं।
विज्ञापन


यूथ अंडर-15 बालक वर्ग के पहले सेमीफाइनल में महाराष्ट्र के प्रतीक ने पश्चिम बंगाल के रिशान को 13-11, 11-8, 11-6 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में बंगाल के राजदीप ने पंजाब के त्रिजल वोहरा को 14-12, 13-11, 7-11, 6-11, 13-11 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। बालिका वर्ग में तनिष्का ने पश्चिम बंगाल की शरीका शाहिद को 11-5, 11-9, 13-11 से हराया। सत्या ने तमिलनाडु की बी. वार्णिका को 13-11, 7-11, 12-10, 11-8 से मात देकर फाइनल की राह बनाई।
विज्ञापन


यूथ गर्ल्स अंडर-15 के फाइनल मे कर्नाटक की तनिष्का ने पश्चिम बंगाल की सतुर्या बेनर्जी को कड़े मुकाबले मे 9-11,13-11,7-11,11-6,11-6 से हराकर खिताब जीता। यूपीटीटीए के अध्यक्ष संजीव पाठक, अरुण बनर्जी, आलोक सिन्हा, सर पदमपत सिंहानिया की प्रिंसिपल भावना गुप्ता समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed