फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   A car hit three youths riding a bike.

Kannauj News: कार ने बाइक सवार तीन युवकों को मारी टक्कर

Sun, 19 Apr 2026 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
A car hit three youths riding a bike.
कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत तिर्वा रोड पर रविवार देर शाम एक सड़क हादसा हो गया। यहां मुरैयां मोड़ के पास एक अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों की पहचान नीरज, संदीप और सरमन के रूप में हुई है, जो कन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्र के अलियापुर गांव के निवासी हैं। जानकारी के मुताबिक, तीनों युवक किसी निजी कार्य से तिर्वा गए थे। लौटते समय मुरैयां मोड़ के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

घटना के बाद चालक कार समेत मौके से फरार होने की कोशिश में था, लेकिन राहगीरों ने कार चालक को खदेड़ कर पकड़ लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस संबंध में किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed