फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Transformer Burnt One Month

सादाबाद: एक माह से फुंका ट्रांसफाॅर्मर, कई बार शिकायत पर नहीं बदला गया, सिंचाई न होने से किसान परेशान

Tue, 20 Oct 2026 04:39 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 20 Oct 2026 04:39 PM IST
सार
Register For Event

ट्रांसफाॅर्मर खराब होने से नलकूप ठप पड़े हैं और वे अपने खेतों में पानी नहीं लगा पा रहे हैं। ट्रांसफाॅर्मर बदलवाने के लिए वे बिजली निगम के चक्कर काटकर थक चुके हैं। संबंधित जेई और एसडीओ से लेकर बिजलीघर पर कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी सिर्फ आश्वासन देकर टालमटोल कर रहे हैं।

विज्ञापन
Transformer Burnt One Month
गांव जारऊ में फूंका ट्रांसफार्मर - फोटो : ग्रामीण

विस्तार

सादाबाद के गांव जारऊ में पिछले एक महीने से 25 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर फुंका पड़ा हुआ है। गांव में जो किसान आलू की फसल बो चुके हैं, वह सिंचाई नहीं कर पा रहे। कई बार बिजली निगम के अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद ट्रांसफॉर्मर नहीं बदला गया है।

विज्ञापन


गांव निवासी पीड़ित किसान खजान सिंह ने बताया कि खेत पर लगा 25 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर एक माह पूर्व फुंक गया था। हाल ही में बोई गई आलू की फसल को सिंचाई की सख्त जरूरत है। अगर समय पर फसल को पानी नहीं मिला, तो आलू का बीज खेत में ही सूखकर नष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ट्रांसफाॅर्मर खराब होने से नलकूप ठप पड़े हैं और वे अपने खेतों में पानी नहीं लगा पा रहे हैं। ट्रांसफाॅर्मर बदलवाने के लिए वे बिजली निगम के चक्कर काटकर थक चुके हैं। संबंधित जेई और एसडीओ से लेकर बिजलीघर पर कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी सिर्फ आश्वासन देकर टालमटोल कर रहे हैं। यदि जल्द से जल्द नया ट्रांसफाॅर्मर लगवाकर विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं की गई, तो विद्युत निगम के खिलाफ धरना दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीओ ग्रामीण संदीप सिंह ने बताया कि दो-तीन दिन पहले ट्रांसफाॅर्मर फुंका है। इसे बदलवाने के लिए कार्यशाला में मांग भेज दी गई है, जैसे ट्रांसफॉर्मर मिल जाएगा, वैसे ही बदल दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed