{"_id":"6b003bbebe1caebe1e0c315d","slug":"speeding-bus-bike-collision-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिकंदराराऊ: तेज रफ्तार बस ने आगे चल रही बाइक में मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिकंदराराऊ: तेज रफ्तार बस ने आगे चल रही बाइक में मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, तीन लोग घायल
Fri, 20 Nov 2026 05:54 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 20 Nov 2026 05:54 PM IST
सिकंदराराऊ में एटा राजमार्ग पर मुगलगड़ी के पास बस ने बाइक में टक्कर मार दी।इस हादसे में बाइक सवार वीरेंद्र की मौत हो गई। चाचा समेत तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सड़क हादसा।
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
सिकंदराराऊ क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार दोपहर एटा राजमार्ग स्थित ग्राम मुगलगड़ी के पास एक तेज रफ्तार बस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में बाइक सवार वीरेंद्र (38) की मौके पर ही मौत हो गई। उनके चाचा समेत तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
ग्राम पैंदापुर निवासी वीरेंद्र अपनी बेटी के लिए रिश्ता देखने अलीगढ़ जा रहे थे। बाइक पर उनके साथ चाचा अमर सिंह (55), पड़ोसी दीपक (27) और यशपाल (12) सवार थे। मुगलगड़ी स्थित गुरुद्वारा के सामने यह दुर्घटना हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि चारों सड़क पर गिर गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस का पहिया वीरेंद्र के सिर के ऊपर से निकल गया। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
घायलों का उपचार और पुलिस कार्रवाई
हादसे में अमर सिंह के हाथ की हड्डी टूट गई और शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें आईं। दीपक और यशपाल भी घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वीरेंद्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तीनों घायलों को एंबुलेंस से ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। कार्यवाहक कोतवाल केके शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
