{"_id":"6adf38ad5d475753aa0d522f","slug":"sasni-kanya-gurukul-sathiya-road-damaged-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"सासनी: सालभर में ही उखड़ गई मरम्मत की परत, गड्ढों में खो गई सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सासनी: सालभर में ही उखड़ गई मरम्मत की परत, गड्ढों में खो गई सड़क
Mon, 26 Oct 2026 04:55 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 26 Oct 2026 04:55 PM IST
ग्रामीणों ने बताया कि करीब एक साल पहले लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने सड़क की मरम्मत कराई थी। इसके बावजूद मार्ग दोबारा जर्जर हो गया। इससे मरम्मत कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
टूटा पड़ा कन्या गुरुकुल से सठिया लिंक मार्ग
- फोटो : संवाद
विस्तार
सासनी के कन्या गुरुकुल महाविद्यालय के पास से सठिया जाने वाले संपर्क मार्ग की मरम्मत एक साल भी नहीं टिक पाई। सड़क फिर गहरे गड्ढों में तब्दील हो गई है। बरसात में गड्ढों में पानी भरने से परेशानी और बढ़ जाती है।
विज्ञापन
ग्रामीणों के मुताबिक, इस मार्ग से 12 से अधिक गांवों के लोग गुजरते हैं। सड़क पर दो बड़े कोल्ड स्टोरेज भी हैं। गड्ढों में पानी भरने से राहगीरों को उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। कई वाहन सवार गिरकर घायल हो चुके हैं। बरसात में पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि करीब एक साल पहले लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने सड़क की मरम्मत कराई थी। इसके बावजूद मार्ग दोबारा जर्जर हो गया। इससे मरम्मत कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
एक साल पहले मरम्मत के बाद भी सड़क पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। इससे राहगीरों को निकलने में परेशानी हो रही है। - चौधरी संदीप सिंह।
इस मार्ग से करीब 18 गांवों के लोग गुजरते हैं। गड्ढों के कारण कई लोग गिरकर चोटिल हो चुके हैं, लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। - प्रेम सिंह।
सड़क पर दो कोल्ड स्टोरेज हैं, इसके बावजूद रास्ता बेहद खराब है। ग्रामीणों को रोजाना आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है। - विजेंद्र सिंह।
बरसात में गड्ढों के कारण पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। साइकिल से चलते समय कई बार गिरकर घायल हो चुका हूं। सड़क को जल्द सीसी रोड बनाया जाए। - रामकुमार।
सड़क को विशेष मरम्मत के लिए भेजा गया है। जल्द ही मरम्मत कराकर ग्रामीणों की आवागमन संबंधी परेशानी दूर की जाएगी। - संजय वर्मा, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी।