{"_id":"6a8a9703b7c469b53d069995","slug":"queue-at-sadabad-main-post-office-for-aaadhar-correction-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: आधार संशोधन के लिए मुख्य डाकघर में लगी कतार, एक ही जगह सुविधा होने से बढ़ रही भीड़, परेशान हो रही जनता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: आधार संशोधन के लिए मुख्य डाकघर में लगी कतार, एक ही जगह सुविधा होने से बढ़ रही भीड़, परेशान हो रही जनता
Sun, 23 Aug 2026 12:15 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 23 Aug 2026 12:15 PM IST
आधार कार्ड में संशोधन कराने पहुंचे लोगों का कहना था कि सादाबाद क्षेत्र में आधार संशोधन का कार्य एकमात्र मुख्य डाकघर में ही होने के कारण यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
आधार कार्ड संशोधन के लिए सादाबाद में लगी कतार
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आधार कार्ड में संशोधन कराने के लिए लोगों को किस कदर परेशानी उठानी पड़ रही है, इसका नजारा सादाबाद स्थित रोशनलाल इंटर कॉलेज के निकट स्थित मुख्य डाकघर में देखने को मिला। आधार संशोधन कराने के लिए डाकघर खुलने से पहले ही बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। डाकघर के बाहर लंबी कतार लग गई और लोग घंटों तक डाकघर खुलने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
जैसे ही डाकघर का मुख्य गेट खुला, आधार संशोधन कराने के लिए इंतजार कर रहे लोगों की भीड़ अंदर पहुंच गई। अचानक बढ़ी भीड़ को देखकर डाकघर कर्मियों को व्यवस्था संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। कर्मचारियों ने लोगों को टोकन वितरित किए और उन्हें समझाया कि टोकन पर दिए गए नंबर के क्रम के अनुसार ही आधार संशोधन का कार्य कराया जाएगा। टोकन मिलने के बाद लोगों को अपनी बारी का इंतजार करने के लिए कहा गया, जिसके बाद धीरे-धीरे भीड़ नियंत्रित हो सकी। पोस्ट मास्टर दीपक अग्निहोत्री का कहना है कि नियमानुसार टोकन के आधार पर आधार में संशोधन किया जा रहा है।
विज्ञापन
एक ही डाकघर में सुविधा होने से बढ़ रही भीड़
आधार कार्ड में संशोधन कराने पहुंचे लोगों का कहना था कि सादाबाद क्षेत्र में आधार संशोधन का कार्य एकमात्र मुख्य डाकघर में ही होने के कारण यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। केवल सादाबाद ही नहीं, बल्कि हाथरस और खंदौली क्षेत्र तक से लोग आधार कार्ड में संशोधन कराने पहुंचे।
विज्ञापन