फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Pollution Board offices to open in every district now.

Hathras News: अब हर जिले में खुलेगा प्रदूषण बोर्ड का कार्यालय

Fri, 21 Aug 2026 02:13 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 21 Aug 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Pollution Board offices to open in every district now.
प्रदेश प्रदूषण बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. आरपी सिंह का स्वागत करते पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान व अन - फोटो : Samvad
राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. आरपी सिंह ने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण के लिए प्रदेश सरकार जमीनी स्तर पर प्रभावी कदम उठा रही है। मंडल के बाद अब जिला स्तर पर प्रदूषण नियंत्रण कार्यालय स्थापित करने की तैयारी है।
विज्ञापन

उन्होंने यह बात बृहस्पतिवार को जीटी रोड स्थित पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान के आवास पर अलीगढ़ जाते समय कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बड़े पैमाने पर पौधरोपण कर हरित वातावरण तैयार किया गया है। अब औद्योगिक, ध्वनि समेत अन्य प्रदूषण पर स्थानीय स्तर से प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ध्वनि प्रदूषण पर स्थानीय व जिला प्रशासन के सहयोग से कार्रवाई होगी। आयोजनों में डीजे की तेज आवाज पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। नगला रति के पास लोहे की निर्माण इकाई से जुड़े प्रदूषण के सवाल पर उन्होंने कहा कि औद्योगिक इकाइयों की जांच कर पर्यावरणीय नियमों का पालन सुनिश्चित कराया जाएगा। उन्होंने ई-वाहनों को बढ़ावा देने की बात कही। मौके पर मुकेश चौहान, सुनील गुप्ता, हितेश भोलू भैया, जितेंद्र वार्ष्णेय, वीरेंद्र शर्मा, भूपेंद्र चौहान, गौरव सिसोदिया आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed