{"_id":"6ac7929ee12e21d4080fe46d","slug":"mukhyamantri-samuhik-vivah-aayojan-21-november-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन 21 नवंबर को, ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन 21 नवंबर को, ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन
Thu, 08 Oct 2026 06:25 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 08 Oct 2026 06:25 PM IST
योजना का लाभ लेने के लिए जिले की मूल निवासी बालिग कन्या, तलाकशुदा एवं विधवा महिलाएं आवेदन करने की पात्र होंगी।
विज्ञापन
सामूहिक विवाह
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
हाथरस के जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित ‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना’ के तहत सामूहिक विवाह 21 नवंबर को होगा। योजना के अंतर्गत आवेदक अपनी बेटियों के विवाह के इच्छुक पात्र अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
जिला समाज कल्याण अधिकारी सरिता सिंह ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए जिले की मूल निवासी बालिग कन्या, तलाकशुदा एवं विधवा महिलाएं आवेदन करने की पात्र होंगी। ऑनलाइन आवेदन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर स्वयं या नजदीकी जनसेवा केंद्र के माध्यम से किया जा सकता है।
विज्ञापन