{"_id":"6a926b4363f32cfacc0af938","slug":"firing-on-shopkeeper-at-mursan-bada-bazaar-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: मुरसान के बड़ा बाजार चौराहे पर दुकानदार पर फायरिंग, 11 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: मुरसान के बड़ा बाजार चौराहे पर दुकानदार पर फायरिंग, 11 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, एक गिरफ्तार
Sat, 29 Aug 2026 10:48 AM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sat, 29 Aug 2026 10:48 AM IST
आरोपी बाइकों पर दुकानदार की दुकान पर पहुंचे। आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की और तमंचे लहराते हुए भाग निकले। उनमें से एक आरोपी को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
मुरसान कोतवाली
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरसान कस्बे के बड़ा बाजार चौराहे पर बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे एक दुकानदार पर फायरिंग की गई। घटना से बाजार के दुकानदारों में दहशत का माहौल है। मामले में पुलिस ने सात नामजद और चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
पीड़ित दुकानदार रविंद्र सिंह के अनुसार बड़ा बाजार चौराहे पर उनकी दुकान है। बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे करन, दीपक, राधेश्याम, जीतू, सुमित, अर्जुन, सूरज निवासी नगला उदय सिंह मुरसान और तीन-चार अन्य लोग बाइकों पर उनकी दुकान पर पहुंचे। रविंद्र के अनुसार आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की और तमंचे लहराते हुए भाग निकले।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने अपने भाई पिंटू के साथ आरोपियों का पीछा किया। इगलास रोड पर आरोपियों ने उनके भाई पिंटू पर भी फायर किया, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। बाद में अन्य दुकानदारों के साथ वह कोतवाली पहुंचे। मुरसान कोतवाली प्रभारी गिरीश चंद्र गौतम ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गांव नगला उदय सिंह निवासी सूरज को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन