{"_id":"6af304296eaedf65a5061b6c","slug":"11-caught-gambling-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहपऊ: 11 जुआरियों को जुआ खेलते रंगे हाथों किया गिरफ्तार, 4330 रुपये और ताश की गड्डी बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सहपऊ: 11 जुआरियों को जुआ खेलते रंगे हाथों किया गिरफ्तार, 4330 रुपये और ताश की गड्डी बरामद
Tue, 10 Nov 2026 05:17 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 10 Nov 2026 05:17 PM IST
सहपऊ पुलिस ने जुआ खेलते 11 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 4330 रुपये नकद और ताश की गड्डी बरामद हुई है।
विज्ञापन
सहपऊ कोतवाली, हाथरस
- फोटो : संवाद
विस्तार
सहपऊ कोतवाली पुलिस ने 11 जुआरियों को जुआ खेलते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सीओ योगेंद्रकृष्ण नारायण ने बताया कि सहपऊ पुलिस को सूचना मिली की गांव परसौरा एवं महरारा में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। पुलिस ने गांव परसौरा के पास कोमल सिंह के बाग में दबिश देकर छह लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम हरिकेश, राकेश, योगेश, आशिफ, धर्मेंद्र व विष्णु कुमार निवासी गांव परसौरा बताए। जामा तलाशी में उनके पास से 3640 रुपये और ताश की गड्डी बरामद हुई। इधर, गांव महरारा में रेलवे लाइन के किनारे जुआ खेलते हुए पुलिस ने ओमवीर सिंह, देवेंद्र कुमार, रामबाबू, सुग्रीव व राहुल को भी गिरफ्तार किया। इनके पास से 4330 रुपये नकद और ताश की गड्डी बरामद हुई है।
विज्ञापन