फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Student dies of electrocution

Hapur News: करंट लगने से छात्र की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 10:06 PM IST
विज्ञापन
Student dies of electrocution
मृतक मनीष का फाइल फोटो।
पिलखुवा (हापुड़)। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी में सोमवार सुबह सोकर उठने के बाद टेबल फैन के कटे तार पर पैर पड़ने से कक्षा 11 के छात्र मनीष की करंट लगने से मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार रोज की तरह मनीष (18) पुत्र मूलचंद सुबह करीब छह बजे सोकर उठा था। कमरे में रखे टेबल फैन के तार में कट लगा हुआ था। उठते समय उसका पैर तार पर पड़ गया और वह करंट की चपेट में आ गया। परिजनों को जब पता चला तो उन्होंने सप्लाई बंद कर उसे छुड़ाया।
विज्ञापन

परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मनीष नगर के आरआर इंटर कॉलेज में कक्षा 11 में पढ़ता था। दो भाइयों में बड़ा मनीष पढ़ाई के साथ छोटे-मोटे काम कर परिवार की मदद भी करता था। पिता दिल्ली में रिक्शा चला कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को नहीं मिली है। सूचना मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed