{"_id":"6a95bdf0146dfb8cf5046e78","slug":"mahkar-murder-case-hapur-news-c-306-1-gha1001-123774-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"महकार हत्याकांड : पुलिस ने दो और वांछित आरोपियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महकार हत्याकांड : पुलिस ने दो और वांछित आरोपियों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़मुक्तेश्वर। गांव शाहपुर चौधरी में जमीन विवाद को लेकर दुकानदार महकार की पिटाई कर ईंट से हमला करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बॉबी और जगवीर को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया था, जबकि मुकेश और अमित को सोमवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। एक आरोपी अभी वांछित है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
सीओ राहुल यादव ने बताया कि महकार गांव के निकट अंडा फैक्टरी के पास परचून की दुकान करते थे। ग्रामीणों के अनुसार खेती की जमीन को लेकर उनका गांव के ही कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। शुक्रवार रात महकार अपनी दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान वहां पहुंचे आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उनकी पिटाई शुरू कर दी।
आरोप है कि एक आरोपी ने ईंट से उनके सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। महकार को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मामले में बॉबी और जगवीर को रविवार को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद मुकेश और अमित को सोमवार को नया गांव से भगवंतपुर को जाने वाले मार्ग पर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। दोनों कहीं भागने की फिराक में थे।
विज्ञापन
शाहपुर हल्का प्रभारी निलंबित
गढ़मुक्तेश्वर। किसान महकार की हत्या के मामले में एसपी ज्ञानजंय सिंह ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में शाहपुर हल्का प्रभारी राजन तोमर को निलंबित कर दिया गया है। सीओ राहुल यादव ने बताया कि जांच में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की गई है।