{"_id":"6ac5fc9ae55c37bb860d7226","slug":"car-loses-control-and-crashes-into-highway-divider-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़: अनियंत्रित होकर हाईवे पर डिवाइडर से टकराई कार, भारी मात्रा में संदिग्ध मांस बरामद, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़: अनियंत्रित होकर हाईवे पर डिवाइडर से टकराई कार, भारी मात्रा में संदिग्ध मांस बरामद, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 07 Oct 2026 01:32 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Wed, 07 Oct 2026 01:32 PM IST
दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। कार के अंदर मांस मिलने के बाद पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर नियमानुसार सैंपलिंग कराई। इसके बाद बरामद मांस के अवशेषों को मिट्टी में दबवा दिया गया।
विज्ञापन
Hapur News
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिंभावली इलाके में नेशनल हाईवे-09 पर बक्सर गांव के फ्लाईओवर पर बुधवार सुबह एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद कार की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में संदिग्ध मांस बरामद होने की सूचना से मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। कार के अंदर मांस मिलने के बाद पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर नियमानुसार सैंपलिंग कराई। इसके बाद बरामद मांस के अवशेषों को मिट्टी में दबवा दिया गया।
विज्ञापन
बजरंग दल के जिला संयोजक राहुल शर्मा ने बताया कि संगठन की ओर से पुलिस अधिकारियों से मामले में शामिल आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि इस तरह के मामलों में दोषियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई जरूरी है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।
विज्ञापन
सीओ राहुल यादव ने बजरंग दल के पदाधिकारियों को भरोसा दिलाया कि पुलिस पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कर रही है, जल्द ही मामले का खुलासा कर घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस कार और उसमें मिले मांस के संबंध में अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है।