{"_id":"6a8745a604a07df33e0217d4","slug":"rebar-protrudes-again-on-yamuna-bridge-two-months-after-repairs-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-144021-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: मरम्मत के दो माह बाद यमुना पुल पर फिर निकलीं सरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: मरम्मत के दो माह बाद यमुना पुल पर फिर निकलीं सरिया
विज्ञापन
फोटो 20 एचएएमपी 15- यमुना पुल की खस्ता हाल सड़क और बाहर निकली सरिया। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर यमुना पुल की खस्ताहाल सड़क ने एक बार फिर वाहन चालकों की चिंता बढ़ा दी है। बारिश और भारी वाहनों के दबाव के बीच पुल पर डामर की परत उखड़ने से लेंटर में लगी करीब आधा दर्जन सरिया बाहर निकल आई हैं। वाहन चालकों ने इससे टायर फटने और हादसे का खतरा जताया। हालांकि मामला सामने आते ही जय बिल्डर्स की मेंटेनेंस टीम ने क्षतिग्रस्त हिस्से को दुरुस्त करा दिया है।
यमुना पुल पर जून के अंतिम दिनों में ही बिटुमिनस सड़क की मरम्मत कराई गई थी। 26 से 28 जून तक रात के समय यातायात रोककर मरम्मत कार्य कराया गया था। इसके बाद पुल पर आवागमन बहाल कर दिया गया। ऐसे में मरम्मत के करीब दो माह बाद ही सड़क का एक हिस्सा उखड़ने और लेंटर की सरिया बाहर आने से पुल के रखरखाव को लेकर सवाल उठे हैं।
संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने गुरुवार को पुल की स्थिति देखी तो सड़क के एक हिस्से में डामर उखड़ा मिला। इसके नीचे लेंटर की सरिया बाहर निकली थी। पुल से लगातार भारी वाहनों के गुजरने के कारण क्षतिग्रस्त हिस्सा वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ था। खासकर भारी वाहनों को सरिया और टूटे हिस्से से बचाकर निकालना पड़ रहा था।
विज्ञापन
डंपर चालक सुरेश कुमार ने बताया कि पुल पर क्षतिग्रस्त हिस्सा उन्हें करीब एक सप्ताह से दिखाई दे रहा था। कहा कि कई दिनों तक कंपनी की ओर से कोई इसे देखने नहीं आया। सुरेश के मुताबिक वाहन चालक टोल टैक्स देते हैं इसलिए पुल की सड़क की हालत पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए। सड़क से निकली प्लेट और सरिया ऊंची होने के कारण भारी वाहनों को निकलने में परेशानी होती है। मामला सामने आने के बाद जय बिल्डर्स की मेंटेनेंस टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त हिस्से को ठीक करा दिया।
भारी वाहनों और बरसात के कारण यमुना पुल पर सरिया दिखाई देने लगी थी। जय बिल्डर्स की मेंटेनेंस टीम ने इसका संज्ञान लिया और क्षतिग्रस्त हिस्से को सही करा दिया है। - सौरभ कुमार, मेंटेनेंस मैनेजर जय बिल्डर्स