फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Husband left home in anger following a quarrel with his wife and ended his life by jumping in front of a train

शराब पीने से रोका तो चुनी मौत: पत्नी से हुआ झगड़ा, गुस्से में घर से निकल गया पति; ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान

Fri, 21 Aug 2026 02:31 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 21 Aug 2026 02:31 PM IST
सार
Register For Event

फिरोजाबाद के मक्खनपुर क्षेत्र के किशनपुर अरमराजट्ट गांव में शराब की वजह से पति ने जान दे दी। पत्नी ने उसे शराब पीने से रोका था। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया था। 

विज्ञापन
Husband left home in anger following a quarrel with his wife and ended his life by jumping in front of a train
ट्रेन हादसा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना मक्खनपुर क्षेत्र के किशनपुर अरमराजट्ट गांव में शराब पीने को लेकर पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति ने कथित तौर पर ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 50 वर्षीय उदयवीर उर्फ डंबर सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन


घटना बुधवार रात लगभग 2:30 बजे जरारी गांव के समीप रेलवे लाइन पर हुई। थाना प्रभारी चमन कुमार शर्मा ने बताया कि स्टेशन मास्टर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। रेलवे लाइन के पास एक शव पड़ा मिला था, जिसे जिला चिकित्सालय भेजा गया। सुबह की खोजबीन के बाद शव की शिनाख्त उदयवीर उर्फ डंबर सिंह के रूप में हुई।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, शाम को उदयवीर का अपनी पत्नी रामादेवी से शराब पीने को लेकर झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद परिवार के अन्य सदस्य सो गए थे, लेकिन इसी दौरान उदयवीर ने यह खौफनाक कदम उठाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या यह वाकई आत्महत्या है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। मृतक का एक पुत्र सनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed