फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Power cuts begin as the heat increases

Etawah News: गर्मी बढ़ते ही बिजली कटौती शुरू

Sun, 19 Apr 2026 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Power cuts begin as the heat increases
शनिवार रात 12 से देर रात तक हो रही कटौती, लोग बेहाल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भरथना। गर्मी की शुरुआत के साथ ही बिजली की आंख-मिचोली ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। शाम से देर रात तक बार-बार हो रही कटौती से कस्बे के लोग बेहाल हैं।

कस्बे में शनिवार रात लगभग 12 बजे आधे घंटे की रोस्टिंग के बाद से ही बिजली कटौती शुरू हो गई। देर रात तक बार-बार बिजली आती-जाती रही। बताया गया कि रोस्टिंग समाप्त होते ही 33 केवी लाइन में ब्रेकडाउन हो गया जिससे आपूर्ति बाधित हो गई। करीब ढाई बजे के बाद ही बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि जैसे ही गर्मी बढ़ती है शाम से कटौती शुरू हो जाती है। हर आधे घंटे में बिजली के आने-जाने से लोगों के रोजमर्रा के कार्य भी बुरी तरह से प्रभावित होते हैं। सुबह, दोपहर, शाम ही नहीं बल्कि रात में भी कभी फॉल्ट तो कभी रोस्टिंग के नाम पर कई घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि गर्मी की शुरुआत में ही मुश्किल से 12 से 14 घंटे बिजली मिल पा रही है। एसडीओ दिलीप कुमार शाहू ने बताया कि 220 केंद्र पर ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाए जाने का कार्य चल रहा है। इसके चलते बिजली कटौती करनी पड़ रही है। कार्य पूर्ण होते ही रोस्टिंग की समस्या का समाधान हो जाएगा।

कस्बावासी अधिवक्ता निशांत पोरवाल का कहना है कि भीषण गर्मी में कस्बे में बिजली कटौती की वजह से छोटे-छोटे व्यापारियों का व्यापार प्रभावित हो रहा है जबकि उपभोक्ता नियमित बिल का भुगतान भी कर रहे हैं। कस्बा निवासी अनिल दीक्षित ने बताया कि हर साल बिजली निगम नए पोल लगाकर लाइनों को भी दुरुस्त करता है इस पर काफी खर्च भी होता है लेकिन इसके बाद भी गर्मी आते ही लोगों को फाल्ट और बिजली कटौती का सामना करना पड़ता है।


ट्रांसफार्मर में आग से पांच मोहल्लों की बत्ती गुल

फोटो : 7 जसवंतनगर के मोहल्ला चौक में ट्रांसफार्मर में लगी आग।



जसवंतनगर। कस्बा के मोहल्ला चौक के पास स्थित ट्रांसफार्मर में रविवार सुबह अचानक आग लग गई। लोगों ने तुरंत ही बिजली निगम और दमकल विभाग को सूचना दी जिसके बाद आग को बुझाया गया। ट्रांसफार्मर में आग लगने पर पहले लोगों ने मिट्टी डालकर बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग बढ़ती गई। बाद में दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इस दौरान कटरा पुख्ता, चौक, मेहलई टोला, सराय और फक्कड़पुरा क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे लगभग छह हजार की आबादी परेशान रही। जेई कौशल पांडेय ने बताया कि ट्रांसफार्मर के केबल में आग लगी थी। नई केबल लगाकर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed