{"_id":"6a89e44f08d5da1fc901580b","slug":"neighbors-are-forcibly-breaking-down-the-shops-partition-etawah-news-c-216-1-etw1012-148342-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: पड़ोसी जबरन तोड़ रहे हैं दुकान का पार्टीशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: पड़ोसी जबरन तोड़ रहे हैं दुकान का पार्टीशन
विज्ञापन
फोटो: 44 थाना परिसर में शिकायतें सुनते एसडीएम अभिषेक प्रताप सिंह। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो: 44 थाना परिसर में शिकायतें सुनते एसडीएम अभिषेक प्रताप सिंह। संवाद
जसवंतनगर थाने में आयोजित थाना समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनीं शिकायतें
संवाद न्यूज एजेंसी
जसवंतनगर। थाना परिसर स्थित सभागार में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। थाना समाधान दिवस में एसडीएम अभिषेक प्रताप सिंह ने शिकायतों को सुना। थाना दिवस में कुल पांच शिकायतें आईं। इनमें से दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया जबकि तीन शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित विभागों की टीमें गठित कर जांच के निर्देश दिए गए।
कस्बे के मोहल्ला रेलमंडी निवासी मनोरमा यादव ने शिकायत की कि आरोपी उनकी पुश्तैनी दुकानों का पार्टीशन जबरन तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं और मारपीट पर आमादा हैं। गांव अजनोरा निवासी बाबूराम ने बिजली के बिल में संशोधन कराने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। वहीं नगला रामताल निवासी सुरेश संखवार ने घर की दीवार से हो रहे पानी के रिसाव को ठीक कराए जाने की मांग की। अधिकारियों ने शिकायतों को सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण कर शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस में नायब तहसीलदार आकांक्षा मिश्रा, थानाध्यक्ष कमल भाटी आदि मौजूद रहे।
........................................
लेखपाल न होने से बकेवर में किसी शिकायत का नहीं हो सका निस्तारण
बकेवर। बकेवर थाने में शनिवार को आयोजित थाना सामाधान दिवस में थानाध्यक्ष बकेवर विपिन मलिक ने शिकायतों को सुना। इस दौरान पांच शिकायतें आईं। लेखपालों की हड़ताल के चलते एक भी शिकायत का निस्तारण मौके पर नहीं हो सका।
विज्ञापन
ग्राम भरईपुर की उर्मिला देवी ने दिये शिकायती पत्र में बताया है कि आरोपियों ने उसके मकान का बैनामा करा लिया है। ग्राम बिजौली के नरेंद्र दुबे ने शिकायत की कि उनके पड़ोसी ने नाली बंद कर दी है। ग्राम संतोषपुरा गांव के करन सिंह खेत में दीवाल न बनाने देने की शिकायत की। ग्राम अंदावा की श्यामा देवी ने जमीन पर गांव के लोगों के कब्जा करने की शिकातयत की। ग्राम वीरपुर निवासी सौरभ श्रीवास्तव ने दिये शिकायती पत्र में बताया है कि गांव के ही कुछ लोगों ने खेतों के लिए गए चकरोड को काटकर खेतों में मिला लिया है जिससे खेतों पर जाने के लिए कोई रास्ता नहीं है। ग्राम शाला निवासी प्रमोद कुमार चतुर्वेदी आदि किसानों ने शिकायत में बताया है कि गांव लबारपुरा संपर्क मार्ग पर पुलिया के किनारे 15 कड़ियां की जगह पर प्लाटिंग में मिट्टी भराव होने से बरसात का पानी न निकलने से खेतों में पानी भर जाने से धान की फसल खराब हो रही है। समाधान दिवस में कानूनगो लाल बहादुर, अहेरीपुर चौकी इंचार्ज अमर कान्त त्यागी आदि मौजूद रहे।