{"_id":"6a89e4c0d5a48e9f8b06c37a","slug":"neha-appointed-district-organization-commissioner-kanchan-becomes-training-commissioner-etah-news-c-163-1-eta1004-155395-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: जिला संगठन आयुक्त नेहा और प्रशिक्षण आयुक्त बनीं कंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: जिला संगठन आयुक्त नेहा और प्रशिक्षण आयुक्त बनीं कंचन
Sat, 22 Aug 2026 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 22 Aug 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
नेहा द्विवेदी को जिला संगठन आयुक्त बनाने पर सम्मानित करते पदाधिकारी। स्रोत स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। भारत स्काउट और गाइड की जिला कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को जिला सचिव आवास कार्यालय में हुई। बैठक में वार्षिक जनगणना रिटर्न 2025-26, प्रादेशिक मुख्यालय से निर्धारित वार्षिक लक्ष्यों, स्काउट-गाइड दलों के नवीनीकरण एवं पंजीकरण, वार्षिक शुल्क जमा कराने और निष्क्रिय दलों को समाप्त करने समेत विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में स्काउट-गाइड प्रशिक्षण के प्रथम, द्वितीय और तृतीय सोपान, राज्य पुरस्कार तथा वयस्क प्रशिक्षण को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला संगठन आयुक्त और जिला प्रशिक्षण आयुक्त के पदों पर नियुक्ति के लिए भी विचार-विमर्श हुआ। दोनों पदों के लिए एक-एक आवेदन प्राप्त होने के कारण कार्यकारिणी की स्वीकृति के बाद जिला संगठन आयुक्त (गाइड) पद पर नेहा द्विवेदी और जिला प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड) पद पर कंचन सागर का चयन किया गया।
सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त (गाइड) नेहा कटियार ने निर्धारित वार्षिक लक्ष्यों की जानकारी दी। बैठक की अध्यक्षता जिला मुख्य आयुक्त डॉ. रामनिवास यादव ने की, जबकि संचालन जिला सचिव आदित्य सिंह ने किया। इस दौरान जिला कमिश्नर राजवीर सिंह, डॉ. नरेंद्र सिंह, डॉ. सुधीर गुप्ता, होम सिंह, विजेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष रवि सिंह, मनोज तिवारी, प्रिय चौहान, सुमन प्रकाश श्रीवास्तव, नवीन कुमार समेत कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।