Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Etah News
›
constable on motorcycle hit young man sitting at shop both have been admitted to hospital in critical condition
{"_id":"6a8a9789b7c469b53d069998","slug":"video-constable-on-motorcycle-hit-young-man-sitting-at-shop-both-have-been-admitted-to-hospital-in-critical-condition-2026-08-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बाइक सवार सिपाही ने दुकान पर बैठे युवक को मारी टक्कर, दोनों अस्पताल में भर्ती; हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बाइक सवार सिपाही ने दुकान पर बैठे युवक को मारी टक्कर, दोनों अस्पताल में भर्ती; हालत गंभीर
एटा के राजा का रामपुर थाना क्षेत्र के कैला गांव में रविवार को तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क किनारे दुकान पर बैठे युवक और चालक कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायलों की पहचान अमित कुमार पुत्र रामसेवक निवासी कैला, थाना राजा का रामपुर और कांस्टेबल मोहित यादव पुत्र महेंद्र निवासी फकेता, थाना बिछवां, जनपद मैनपुरी के रूप में हुई है। बताया गया है कि कांस्टेबल मोहित यादव वर्तमान में जनपद बदायूं के बिल्सी में तैनात हैं। अमित के पिता रामसेवक ने बताया कि उनका बेटा सड़क किनारे स्थित दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान अलीगंज की ओर से कांस्टेबल मोहित यादव बाइक से आ रहे थे। आरोप है कि बाइक तेज रफ्तार में थी और अनियंत्रित होकर दुकान पर बैठे अमित से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अमित गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में बाइक सवार कांस्टेबल मोहित यादव को भी गंभीर चोटें आईं। हादसे की जानकारी मिलते ही कांस्टेबल मोहित यादव के जीजा दुर्विजय निवासी टपुआ, थाना अलीगंज सीएचसी अलीगंज पहुंचे। उन्होंने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलने पर वह अस्पताल पहुंचे, जहां मोहित का उपचार चल रहा था। घायल अमित को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी अलीगंज पहुंचाया गया, जबकि कांस्टेबल मोहित यादव को डायल 112 पुलिस टीम ने अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया। सीएचसी अलीगंज के चिकित्सक डॉ. अखलाक खान ने बताया कि दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं, प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि डायल 112 पुलिस टीम ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज में भर्ती कराया था। अभी किसी भी पक्ष की ओर से थाने में तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।