फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   New office bearers felicitated

Chandauli News: नए पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

Fri, 21 Aug 2026 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
New office bearers felicitated
धानापुर में नवनियुक्त भाजपा पदा​धिकारियों का स्वागत करते विधायक सुशील सिंह। संवाद
विकासखंड स्थित सभागार में बृहस्पतिवार को नवनियुक्त भाजपा पदाधिकारियों के अभिनंदन के लिए समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सैयदराजा के भाजपा विधायक सुशील सिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को अंगवस्त्र और बुके भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने पदाधिकारियों से पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ जनता की सेवा करने के साथ संगठन को मजबूत करने में जुटने का आह्वान किया।
विधायक ने कहा कि कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारी मिलने से संगठन में नया जोश और उत्साह आता है। नवनियुक्त जिला महामंत्री सुजीत जायसवाल ने कहा कि वह राष्ट्र भावना से प्रेरित होकर भाजपा से जुड़े हैं। पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। जिला उपाध्यक्ष सुशील सिंह जनौली ने कहा कि पार्टी की ओर से मिली जिम्मेदारी का ईमानदारी से पालन करते हुए संगठन को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम और समर्पण के बल पर लगातार जनसेवा कर रही है। संगठन की शक्ति ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया। इस मौके पर नवनियुक्त जिला मंत्री भगवती तिवारी, रमेश त्रिवेदी, चंद्रभान मौर्य, मृत्युंजय सिंह दीपू, रामजी कुशवाहा, विकास राजभर, राधेरमण सिंह, रमेश यादव, विजयी बिंद आदि कार्यकर्ता रहे। संचालन राजेश तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed