फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Husband strangled to death for opposing illicit relationship

दूसरे मर्द के प्यार में पति का कत्ल: पहले पिलाई अपने पैसों की शराब, फिर गला घोंटा, 16 साल पहले हुई थी शादी

Wed, 26 Aug 2026 05:34 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर Published by: Akash Dubey Updated Wed, 26 Aug 2026 05:34 PM IST
सार
Register For Event

 बहलीमपुरा में पत्नी प्रीति ने अवैध संबंधों के विरोध पर सोमवार को पति कृष्ण कुमार की गला घोंटकर हत्या की। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद प्रीति को पकड़ा है।

विज्ञापन
Husband strangled to death for opposing illicit relationship
पति को मार दिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बुलंदशहर जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र के गांव बहलीमपुरा में अवैध संबंधों का विरोध करने पर सोमवार की रात में पत्नी ने तौलिये से पति की गला घोंटकर हत्या कर दी। रिश्तेदारों के पहुंचने से पहले ही पत्नी ने अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी। रिश्तेदारों को संदेह होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के समय आरोपी पत्नी, मृतक पति, उनकी आठ वर्ष की बेटी मानसी घर पर थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। मृतक की मां अंगूरी देवी ने आरोपी पुत्रवधू के खिलाफ बेटे की हत्या किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन

अंगूरी देवी ने बताया कि उनके तीन बेटी हैं और एक बेटा कृष्ण कुमार था। कृष्ण कुमार की 16 साल पहले थाना खानपुर क्षेत्र के गांव थौना निवासी प्रीति से शादी हुई थी। तीनों बेटियों की बहुत पहले शादी हो चुकी है। कृष्ण कुमार गांव में ही रहकर खेती और पशुपालन करते थे। बताया कि प्रीति फोन पर घंटों बात करती थी। जिसको लेकर कृष्ण कुमार को उसपर संदेह हो गया। आरोप लगाया कि प्रीति से किसी से अवैध संबंध थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उनका बेटा प्रीति के अवैध संबंधों का विरोध करता था, जिसको लेकर पति, पत्नी में अकसर झगड़ा होता था। प्रीति उनके बेटे के साथ मारपीट भी करती थी। सोमवार की रात में वह घर के पास में ही घेर में सोई थी। घर पर बेटा कृष्ण कुमार, प्रीति और उनकी आठ साल की बेटी मानसी थी। रात करीब 11 बजे उन्होंने घर में अचानक शोर की आवाज सुनी तो वह घर पहुंची। वहां देखा तो कृष्ण अचेत अवस्था में पड़े हुए थे। उनके बार-बार आवाज लगाने पर वह नहीं बोला। 

विज्ञापन

पूछने पर प्रीति ने उन्हें बताया कि दोनों में झगड़ा होने के कारण शोर हो रहा था। उन्होंने गांव के ही चिकित्सक को बुलाकर कृष्ण को दिखाया। चिकित्सक ने बताया कि कृष्ण की मौत हो चुकी है। आरोप लगाया कि अवैध संबंधों के विरोध के चलते प्रीति ने गला घोंटकर उनके बेटे की हत्या कर दी। कृष्ण कुमार के भांजे प्रदीप राजपूत ने बताया कि मामी प्रीति का किसी के भी साथ व्यवहार अच्छा नहीं था। 

रिश्तेदारों और परिवार के लोगों के साथ उनके संबंध खराब थे। मामा की मौत की जानकारी होने पर मंगलवार की सुबह वह और अन्य रिश्तेदार मामा के घर पहुंचे तो उन्हें गले पर निशान दिखाई दिए, जिससे उन्हें संदेह हुआ। संदेह होने पर परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या किया जाने की पुष्टि  के बाद पुलिस ने मामी प्रीति को गिरफ्तार कर लिया। मृतक कृष्ण कुमार और प्रीति के दो बेटे एक बेटी है। इकलौते बेटे की मौत से बूढ़ी मां अंगूरी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, घटना को लेकर गांव में भी शोक का माहौल है। 

पहले पिलाई शराब फिर की हत्या
प्रदीप ने बताया कि अवैध संबंधों का विरोध करने के बाद भी मामी प्रीति के प्रेमी के संपर्क में रहने के कारण उनके मामा मानसिक तनाव में आ गए थे, जिसके बाद उन्होंने शराब का अधिक सेवन शुरू कर दिया था। जानकारी करने पर पता चला कि सोमवार को मामी प्रीति ने मामा कृष्ण कुमार को शराब पीने के लिए खुद ही पैसे दिए थे। रात में करीब नौ बजे जब वह घर पहुंचे तो नशे की हालत में होने का फायदा उठाकर मामी प्रीति ने तौलिये से मामा कृष्ण कुमार की गला घोंटकर हत्या कर दी।

संपत्ति को बेचकर होना चाहती थी फरार
प्रदीप ने बताया कि मामी प्रीति मामा की पूरी संपत्ति बेचकर प्रेमी के साथ फरार होना चाहती थी। कुछ महीने पहले मामी ने मामा का एक प्लाट 35 लाख रुपये में बेच दिया था, जिसके रुपये उन्हीं के पास थे। कुछ दिन पहले तीन भैंस बेच दी थीं, दो दिन पहले ही दो भैंस बेची थीं, जिनके रुपये भी उनके पास थे। अब वह घर के पास ही पड़े एक प्लाट को बेचने की फिराक में लगी थी।

परिवार के लोगों के विरोध के चलते उन्हें मामा की शेष संपत्ति को बेचने में समस्या हो रही थी। इसलिए मामी ने योजनाबृद्ध तरीके से मामा की हत्या कर दी, जिससे वह मामा की मौत के बाद उनकी शेष संपत्ति को बेचकर रुपयों को लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो सके। उनके मामा के पास तीन बीघा जमीन के अलावा मकान और एक प्लाट है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed