फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Tiranga Yatra taken out on the birth anniversary of Kargil martyr Hariom Singh.

Budaun News: कारगिल शहीद हरिओम सिंह की जयंती पर निकाली तिरंगा यात्रा

Fri, 21 Aug 2026 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Tiranga Yatra taken out on the birth anniversary of Kargil martyr Hariom Singh.
तिरंगा यात्रा में मौजूद माला डाले शहीद के पुत्र कुंवर प्रताप सिंह। संवाद
रेहड़िया। कारगिल युद्ध में शहीद हरिओम सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को वजीरगंज ब्लॉक परिसर से तिरंगा यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

यात्रा का शुभारंभ वजीरगंज ब्लॉक प्रमुख एवं शहीद की पत्नी गुड्डी देवी ने किया। कार्यक्रम का आयोजन कुंवर प्रताप सिंह के नेतृत्व में किया गया। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्र के युवा, महिलाएं और ग्रामीण शामिल हुए। तिरंगा यात्रा दोपहर 11 बजे वजीरगंज ब्लॉक परिसर से प्रारंभ होकर सैदपुर, बगरैन होते हुए कारगिल शहीद हरिओम सिंह के गांव इटौआ स्थित स्मारक पर पहुंची। पूरे मार्ग में देशभक्ति का माहौल नजर आया और लोगों ने भारत माता के जयकारे लगाकर वीर शहीद को याद किया।

सैदपुर चेयरमैन इशरत अली खान ने अपने समर्थकों के साथ सैदपुर करेंगी मार्ग पर यात्रा का स्वागत किया। शहीद स्मारक पर पहुंचकर सभी ने पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद हरिओम सिंह को श्रद्धांजलि दी और देश की रक्षा के लिए उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। यात्रा में राघव चौहान, रितेश चौहान, सुनील सिंह, मनोज गुप्ता, लखन सिंह सहित हजारों लोग शामिल हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed