फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ganga Expressway Lucknow Now Just 2.5 Hours from Budaun Prayagraj Reachable in 5 Hours

गंगा एक्सप्रेसवे: बदायूं से अब ढाई घंटे में लखनऊ, पांच घंटे में पहुंच सकेंगे प्रयागराज, विकास को मिली रफ्तार

Wed, 29 Apr 2026 02:29 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 29 Apr 2026 02:29 PM IST
सार
Register For Event

गंगा एक्सप्रेसवे का करीब 92 किलोमीटर लंबा हिस्सा बदायूं जिले से गुजरा है। गंगा एक्सप्रेसवे पर आवागमन शुरू होने से अब बदायूं से लखनऊ, प्रयागराज और मेरठ जाना आसान हो गया है। एक्सप्रेसवे से लखनऊ की दूरी महज ढाई घंटे में तय कर सकेंगे। 

विज्ञापन
Ganga Expressway Lucknow Now Just 2.5 Hours from Budaun Prayagraj Reachable in 5 Hours
बदायूं से लखनऊ, प्रयागराज और मेरठ जाना हुआ आसान - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के बहुचर्चित और महत्वाकांक्षी गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण बुधवार को हरदोई से किया। इस ऐतिहासिक परियोजना के शुरू होते ही बदायूं जनपद, प्रदेश के विकास मानचित्र पर नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ता नजर आएगा। इससे लखनऊ, मेरठ व प्रयागराज का सफर आसान हो जाएगा। ढाई घंटे में लखनऊ तो चार से पांच घंटे में प्रयागराज का सफर तय हो सकेगा। एक्सप्रेसवे पर 125 किलोमीटर की अधिकतम रफ्तार पर वाहन फर्राटा भर सकेंगे।

विज्ञापन


करीब 594 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे मेरठ जनपद के बिजौली गांव से प्रारंभ होकर प्रयागराज के जुडापुर दादू तक जाएगा और प्रदेश के 12 जिलों को आपस में जोड़ेगा। इनमें बदायूं एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में उभरकर सामने आया है। जनपद बदायूं में एक्सप्रेसवे की लंबाई लगभग 92 किलोमीटर निर्धारित की गई है, जो संभल की दिशा से बिसौली तहसील के ग्राम व्योर कासिमाबाद से प्रवेश कर दातागंज तहसील के ग्राम खानपुर पंचशाला तक पहुंचेगा। यह मार्ग जिले को प्रदेश के प्रमुख आर्थिक और प्रशासनिक केंद्रों से सीधे जोड़ेगा।
विज्ञापन


इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए बदायूं जनपद में लगभग 1200 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की गई है। इससे 85 गांव व 195 मजरे सीधे जुड़े हैं। एक्सप्रेसवे के दायरे में जिले की चार प्रमुख तहसीलें बदायूं, विसौली, विल्सी और दातागंज आ रही हैं। परियोजना के अंतर्गत बदायूं में रामगंगा नदी पर 720 मीटर लंबा विशाल सेतु तैयार किया गया है। यह पुल न केवल तकनीकी दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि क्षेत्रीय आवागमन को सुगम बनाने में भी मील का पत्थर साबित होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

3 इंटरचेंज और 4 फ्लाईओवर से सशक्त होगी कनेक्टिविटी
जनपद बदायूं में एक्सप्रेसवे के अंतर्गत 4 फ्लाईओवर और 3 प्रमुख इंटरचेंज बनाए गए हैं, जो जिले की यातायात व्यवस्था को पूरी तरह बदल देंगे। ग्राम वनकोटा (बिसौली रोड), ग्राम घटपुरी (बरेली रोड), ग्राम डहरपुर कलां (दातागंज रोड) इन इंटरचेंज के माध्यम से जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों को तेज, सुरक्षित और निर्बाध आवागमन की सुविधा मिलेगी। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी

औद्योगिक गलियारा से बन रहे निवेश और रोजगार के नए द्वार
घटपुरी इंटरचेंज के पास 108 हेक्टेयर भूमि पर औद्योगिक गलियारा विकसित किया जा रहा है, जिसमें घटपुरी, औरंगाबाद माफी और कुतुबपुरथरा गांव शामिल हैं। वहीं दातागंज तहसील के डहरपुर कलां इंटरचेंज के पास लगभग 300 हेक्टेयर में दूसरा औद्योगिक गलियारा प्रस्तावित है, जिसके लिए बिहारीपुर, छछऊ, डहरपुर कलां, कैल्हाई और डोलापुर गांवों की भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया जारी है।

दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे पर दातागंज विधानसभा क्षेत्र के पापड़ हमजापुर में एक उतार-चढ़ाव बनाया गया है। यह उतार-चढ़ाव हमारे प्रयासों से स्वीकृत हुआ, जो मूल योजना में नहीं था। इससे किसानों को मंडियों तक सीधी पहुंच मिलेगी और औद्योगिक गलियारे से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे से जिले को एक नई गति मिलेगी। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का सीधा प्रसारण बदायूं जिले के घटपुरी में जनसभा के माध्यम से किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed