{"_id":"6ae9c7b624469406a80850ee","slug":"assailant-shoots-e-rickshaw-driver-in-budaun-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं: हमलावर ने ई-रिक्शा चालक को मारी गोली, गंभीर रूप से घायल; मेडिकल कॉलेज रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: हमलावर ने ई-रिक्शा चालक को मारी गोली, गंभीर रूप से घायल; मेडिकल कॉलेज रेफर
Tue, 03 Nov 2026 05:08 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: Mukesh Kumar
Updated Tue, 03 Nov 2026 05:08 PM IST
बिल्सी थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक ई-रिक्शा चालक को गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल चालक को मेडिकल कॉलेज बदायूं रेफर किया गया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह हमलावर ने एक ई-रिक्शा चालक को तमंचे से गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। गोली लगने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी से मेडिकल कॉलेज बदायूं रेफर किया गया है।
विज्ञापन
मोहल्ला नंबर छह निवासी धर्मवीर ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। धर्मवीर के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब पांच बजे वह टीएचआर कंपनी से नेमवती और प्रेमवती को उनके घर छोड़ने जा रहे थे। रास्ते में दिधौनी गांव के आगे ट्यूबवेल की कोठरी के पास एक व्यक्ति ने उनका ई-रिक्शा रुकवा लिया। इसके बाद आरोपी उनसे हाथापाई करने लगा। विरोध करने पर उसने तमंचे से गोली चला दी, जो धर्मवीर के पेट में दाहिनी तरफ लगी।
विज्ञापन
गोली लगते ही चालक लहूलुहान होकर गिर पड़ा। उसने एंबुलेंस से सीएचसी बिल्सी पहुंचकर उपचार कराया। हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज बदायूं रेफर कर दिया गया। सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज हो गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन