{"_id":"6ac1e5abdd16fb760600829c","slug":"bijnor-leopard-gets-trapped-in-a-cage-while-trying-to-get-to-a-chicken-2026-10-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: मुर्गा खाने के लालच में पिंजरे में कैद हो गया तेंदुआ, गुर्राहट सुन इकट्ठा हुए ग्रामीण, ली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: मुर्गा खाने के लालच में पिंजरे में कैद हो गया तेंदुआ, गुर्राहट सुन इकट्ठा हुए ग्रामीण, ली राहत की सांस
Sun, 04 Oct 2026 11:05 AM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:05 AM IST
अल्लेपुर वीरान में काफी समय से तेंदुआ देखा जा रहा था। ग्रामीणों की मांग पर एक सप्ताह पहले ही जंगल में पिंजरा लगाया गया था। पिंजरे में तेंदुए को आकर्षित करने के लिए एक मुर्गा रखा गया था।
विज्ञापन
पिंजरे में कैद तेंदुआ।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गांव कासमपुरगढ़ी के निकट मौजा अल्लेपुर वीरान में वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में रविवार सुबह एक मादा गुलदार (तेंदुआ) कैद हो गई। गुलदार के पकड़े जाने से स्थानीय ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, कासमपुरगढ़ी और अल्लेपुर वीरान क्षेत्र में पिछले कुछ समय से गुलदार की मौजूदगी देखी जा रही थी, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल था। ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग ने लगभग एक सप्ताह पूर्व इस क्षेत्र में पिंजरा लगाया था। रविवार सुबह जब कुछ ग्रामीण उस मार्ग से गुजर रहे थे, तो उन्हें पिंजरे से गुर्राहट की आवाज सुनाई दी। पास जाकर देखने पर पता चला कि एक गुलदार पिंजरे में फंसा हुआ है। इस सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और पिंजरे सहित गुलदार को अपने कब्जे में ले लिया। वन दरोगा सतबीर सिंह ने बताया कि गुलदार को आकर्षित करने के लिए पिंजरे में मुर्गा रखा गया था। वन क्षेत्राधिकारी नगीना प्रदीप शर्मा ने बताया कि पकड़ी गई गुलदार मादा है और उसकी उम्र लगभग ढाई वर्ष है। उसे स्वास्थ्य परीक्षण के लिए पीलीडैम स्थित वन चौकी ले जाया गया है। उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार, स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान वन दरोगा सतवीर यादव, धर्मेंद्र कुमार, वन रक्षक साजिद कुमार, मुजीब रहमान, प्रदीप कुमार सहित अन्य वनकर्मी भी मौजूद रहे।