{"_id":"6a86157065f03354140bfa15","slug":"a-woman-travelling-with-her-husband-jumped-into-the-ganga-from-a-bridge-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-188049-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पति के साथ जा रही महिला ने पुल से गंगा में लगाई छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पति के साथ जा रही महिला ने पुल से गंगा में लगाई छलांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडावर (बिजनौर)। पति के साथ बाइक से हरिद्वार जा रही तीन बच्चों की मां ने बालावाली पुल से गंगा में छलांग लगा दी। एनडीआरएफ की टीम महिला को खोजने में जुटी है। मंडावर पुलिस मौके पर मौजूद हैं।
बुधवार को मंडावर के ग्राम भोजपुर निवासी बॉबी पुत्र ऋषिपाल अपनी पत्नी मोंटी (30) को बाइक पर बैठाकर हरिद्वार ले जा रहा था। दोनों बच्चों के साथ हरिद्वार में ही रहते थे और वही काम करते थे। बताते हैं कि जब उनकी बाइक बालावाली गंगा नदी के पुल पर पहुंची तो पत्नी मोंटी ने अपने पैर की चप्पल पुल पर गिरा दी। पति से चप्पल गिरने की बात बताते हुए उसे उठाने के लिए कहा। पत्नी की बात सुनकर बॉबी ने बाइक रोक दी और पत्नी की सड़क पर गिरी चप्पल उठाने चला गया। तभी मोंटी ने गंगा में छलांग लगा दी। बॉबी ने तत्काल बालावाली चौकी पर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद थाना प्रभारी विपिन कुमार चौकी इंचार्ज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। महिला को खोजने के लिए तत्काल एनडीआरएफ की टीम को बुला लिया। देर शाम तक एनडीआरएफ की टीम महिला को खोजने में जुटी रही। बताते हैं कि छलांग लगाने वाली महिला का मायका बढ़ापुर बिजनौर का है। उसके तीन इनके बच्चे हैं। कल वह अपने पति के साथ गांव भोजपुर में एक दावत में शामिल होने आई थी। संवाद