{"_id":"6a8755fd7c857233050e30f1","slug":"tiranga-yatra-taken-out-amidst-chants-of-vande-mataram-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-147484-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: वंदे मातरम के जयघोष के साथ निकली तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: वंदे मातरम के जयघोष के साथ निकली तिरंगा यात्रा
विज्ञापन
खमरिया नगर में निकली तिरंगा यात्रा में शामिल बच्चे। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खमरिया। हाथों में तिरंगा, हर जुबां पर भारत माता का जयघोष और चेहरे पर देश के लिए गर्व के भाव के लिए अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत खमरिया नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। एक किमी की तिरंगा यात्रा में 500 से अधिक बच्चे हाथों में तिरंगा लिए भारत की जयकारे के साथ सड़क पर उतरे तो ऐसा लगा कि मानों खमरिया की देशभक्ति के रंग में रंग चुकी है। प्राथमिक विद्यालय खमरिया प्रथम से निकली यात्रा निर्धारित रूट होते हुए फिर स्कूल में आकर समाप्त हुई।
इसके पहले पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी, एडीएम न्यायिक शिव नारायण सिंह, एसडीएम औराई शिवेन्द्र वर्मा, डीआईओएस अंशुमान वर्मा, बीएसए शिवम पांडेय व मुख्य प्रायोजक डॉ. एनबीएस स्कूल खमरिया के प्रबंधक डॉ. ऋषि रंजन सिंह ने हरी झंडी दिखाई। इसके पहले बच्चों ने कई देशभक्ति नाटक व गीत भी प्रस्तुत किए।
तिरंगा हमारा गौरव : एसपी
पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने कहा कि तिरंगा हमारा गौरव है। आजादी के नायकों ने इसी तिरंगे के सम्मान के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया। आज की यह तिरंगा यात्रा हमारे नायकों के बलिदान को याद करने के साथ-साथ देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी जताने का एक सशक्त माध्यम है।
विज्ञापन
नई पीढ़ी में जागृत होगी देशभक्ति की भावना : एडीएम
एडीएम न्यायिक विजय नारायण सिंह ने कहा कि तिरंगे को हाथ में लेते ही मन रोमांचित हो उठता है। बचपन के दिनों में तिरंगा को देखते ही देशभक्ति की भावना जागृत हो जाती थी। अमर उजाला की इस आयोजन से हमारी नई पीढ़ी को तिरंगे के सम्मान के साथ देशभक्ति की भावना की प्रेरणा मिलेगी।
तिरंगा हमारी अस्मिता का प्रतीक : डॉ. ऋषि रंजन
डॉ. एनबीएस स्कूल के प्रबंधक डॉ. ऋषि रंजन ने कहा कि तिरंगा हमारी अस्मिता का प्रतीक है। इस झंडे को देखकर ही मन में सम्मान जागृत हो जाता है। हमारा सौभाग्य है कि अमर उजाला के इस भव्य आयोजन में जुड़कर देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभा पा रहा हूं। यह यात्रा सिर्फ एक यात्रा नहीं, बल्कि हमारे देश के युवाओं के अंदर देश के प्रति आदर और सम्मान के भाव को जागृत करने वाला है।
लोगों ने किया स्वागत, बरसाए फूल और बच्चों को पिलाया पानी
अमर उजाला की ओर से निकली तिरंगा यात्रा की भव्यता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पूरे खमरिया नगर में यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने यात्रा का न सिर्फ स्वागत किया, बल्कि बच्चों पर पुष्प वर्षा करने के साथ-साथ पानी और जलपान भी कराए। वहीं लिटिल फ्लावर स्कूल के पास प्रबंधक संदीप मौर्या, मुख्य बाजार में दुर्गा चौराहे के राकेश बरनवाल, सराफा मंडी में पीयूष बरनवाल की ओर से बच्चों को पानी व बिस्किट देकर जलपान कराया गया। यात्रा में शहीद नरेश इंटरमीडिएट कॉलेज के बच्चों का बैंड के प्राथमिक विद्यालय द्वितीय व अन्य विद्यालयों के बच्चों के आकर्षक झाकियों में सजे बच्चे आकर्षण का केन्द्र रहे।
मुख्य प्रायोजक व सह प्रायोजकों का हुआ सम्मान
अमर उजाला की तिरंगा यात्रा के मुख्य प्रायोजक डॉ. एनबीएस स्कूल खमरिया के प्रबंधक डॉ. ऋषि रंजन सिंह के साथ सह प्रायोजक के रूप में खमरिया चेयरमैन हाजी महमूद आलम, लिटिल फ्लावर स्कूल के प्रबंधक संदीप मौर्या व सचिन मौर्या, लर्नस एकेडमी इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्रबंधक हनी मौर्या व लकी मौर्या, केशव प्रसाद राल्ही पीजी कॉलेज के प्रतिनिधि कुलदीप मिश्रा व मोर्को इंडस्ट्रीज के प्रबंधक सरदार अहमद को एसपी व एडीएम के द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान शहीद नरेश इंटर मीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य गिरविर शंकर तिवारी, प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक आफताब आलम, पीयूष बरनवाल, प्रणय मौर्या, संदीप मौर्या, जितेन्द्र मौर्या, रामनरेश बरनवाल, राकेश बरनवाल, चन्द्रशेखर जायसवाल, विकास सिंह आदि रहे।