फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Six electricity poles were broken in the storm, leaving Nauli village in darkness for three days.

Basti News: आंधी में टूटे बिजली के छह खंभे, तीन दिन से अंधेरे में नौली गांव

Fri, 15 May 2026 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Six electricity poles were broken in the storm, leaving Nauli village in darkness for three days.
नगर थाना क्षेत्र के ग्राम नौली मे टूटकर गिरा बिजली पोल-संवाद - फोटो : 1
नगर बाजार। विकास खंड बहादुरपुर अंतर्गत नौली गांव में तीन दिन पहले आई तेज आंधी के बाद बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। आंधी के दौरान गांव में करीब छह बिजली पोल टूटकर गिर पड़े। जिसके चलते पूरे इलाके की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद बिजली निगम के अधिकारी समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति बाधित होने से गांव में पेयजल संकट भी गहराने लगा है। बिजली से चलने वाली मशीनें और मोटरें बंद पड़ी हैं, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए ग्रामीणों को जनरेटर का सहारा लेना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि एक मोबाइल चार्ज कराने के लिए 40 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं। भीषण उमस और गर्मी के बीच बिजली न होने से बच्चों और बुजुर्गों की हालत सबसे ज्यादा खराब है। रात भर लोग जागकर समय बिताने को मजबूर हैं। गांव में अंधेरा पसरा होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द बिजली व्यवस्था बहाल नहीं की गई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। गांव के अवधेश चौधरी, प्रधान फूलचंद पांडे, सत कुमार चौधरी, सोनपाल, रमेश चंद्र उपाध्याय, तुलसीराम यादव, महेश चंद, अमरनाथ, अजय कुमार और गौरव पांडे समेत कई ग्रामीणों ने बिजली निगम से तत्काल पोल बदलकर आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed