फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A fruit seller was duped of Rs 26,000 by engaging him in conversation.

Basti News: बातों में उलझाकर फल विक्रेता से उड़ाए 26 हजार रुपये

Fri, 21 Aug 2026 01:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
A fruit seller was duped of Rs 26,000 by engaging him in conversation.
महादेवा। लालगंज क्षेत्र के महादेवा बाजार में बृहस्पतिवार की शाम फल विक्रेता रंगीलाल सोनकर को बातों में उलझाकर ठग ने उनकी जेब से 26 हजार रुपये उड़ा दिए। रंगीलाल के मुताबिक एक व्यक्ति उनकी दुकान पर आया और काफी देर तक उनसे बातचीत करता रहा। इस दौरान आरोपी ने उनके शरीर पर कीड़ा रेंगने की बात कही। उसकी बातों में आकर उन्होंने अपना कुर्ता उतारकर नीचे रख दिया। इसके बाद आरोपी ने उनसे एक दर्जन केला मांगा। जैसे ही वह केला देने के लिए दुकान से दूसरी जगह गए, मौका पाकर आरोपी उनकी जेब में रखे करीब 26 हजार रुपये निकालकर भाग गया। पीड़ित ने महादेवा पुलिस चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed