{"_id":"6a8757ac49dd7bdcee000141","slug":"initiation-program-organized-in-womens-college-basti-news-c-207-1-bst1031-164732-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: महिला महाविद्यालय में दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: महिला महाविद्यालय में दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। महिला महाविद्यालय बस्ती में बृहस्पतिवार को नव प्रवेशित छात्राओं के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. सुनीता तिवारी के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। प्राचार्य ने कहा कि दीक्षारंभ कार्यक्रम एक स्वस्थ परंपरा है, जिसके माध्यम से छात्राएं अपने महाविद्यालय एवं छात्राओं से परिचित होती है। कार्यक्रम सह-समन्वयक डाॅ. नूतन यादव ने महाविद्यालय की समस्त समितियों एवं विषय की शिक्षिकाओं का छात्राओं से परिचय कराया। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुहासिनी सिंह ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, मेजर, माइनर, वोकेशनल, को-करिकुलर के विषय में जानकारी दी। डॉ. रघुवर पांडेय ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रियंका सिंह, डॉ. संतोष यदुवंशी, नेहा परवीन एवं नेहा श्रीवास्तव, डॉ. सीमा सिंह, डॉ. सुधा त्रिपाठी, डॉ. वीना सिंह, डॉ. स्मिता सिंह आदि मौजूद रही। संवाद