फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   FIR lodged against Principal for electricity theft

Basti News: बिजली चोरी में प्रधानाचार्य पर प्राथमिकी दर्ज

Fri, 15 May 2026 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
FIR lodged against Principal for electricity theft
बस्ती। शहर के आर्य कन्या बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य के खिलाफ विद्युत प्रवर्तन दल ने विद्युत चोरी निरोधक पुलिस थाने में बिजली चोरी में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रवर्तन दल की जांच में पाया गया कि विद्यालय परिसर में लगे बिजली के मीटर को बाईपास कर बिजली का उपभोग किया जा रहा था।
विज्ञापन

माना जा रहा है कि बिजली चोरी की सूचना पर ही प्रवर्तन दल ने यह कार्रवाई की है। प्रवर्तन दल के अवर अभियंता शशिकांत गुप्ता, प्रभारी निरीक्षक शिव शंकर चौबे, हेड कांस्टेबल राजू पासवान, सोना देवी, कांस्टेबल गौरव वर्मा, सृजित यादव की टीम ने धर्मशाला रोड स्थित श्याम बहादुर आर्य कन्या इंटर कॉलेज बस्ती, बभनगांवा के परिसर को चेक किया। चेकिंग में टीम ने पाया कि परिसर में लगे बिजली के मीटर को काटकर हटा दिया गया है।
विज्ञापन

बिना मीटर के ही सीधे बिजली का उपभोग किया जा रहा है। परिसर में बिजली का तीन किलोवॉट का कनेक्शन एलएमवी-4 बी विधा में स्वीकृत है। विद्युत भार का उपभोग चोरी से करते हुए पाया गया। टीम ने साक्ष्य के तौर पर वीडियोग्राफी कराई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed