{"_id":"69f2459a7b6db86a8b0711de","slug":"15-huts-reduced-to-ashes-in-a-fire-caused-by-a-storm-basti-news-c-207-1-bst1006-157781-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आंधी के बीच लगी आग में 15 झोपड़ियां राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आंधी के बीच लगी आग में 15 झोपड़ियां राख
Wed, 29 Apr 2026 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महादेवा। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के पड़ियापार गांव के मस्जिदिया टोले में बुधवार शाम अचानक आई आंधी से झोपड़ी में आग लग गई। अज्ञात कारणों से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। करीब 15 झोपड़ियों जलकर राख हो गईं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आंधी के कारण आग तेजी से फैलती चली गई, जिससे लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज लपटों के आगे सभी की कोशिशें नाकाम साबित हुईं। आगलगी की घटना में ओम प्रकाश, रहमत, मनोज चौधरी, सूर्य नारायण, मस्तराम, राम कृपाल, हरिश्चंद्र, उमेश, शिवदास, बैजनाथ, सुंदर सहित कई परिवारों के झोपड़ी जलकर पूरी तरह राख हो गए।
घरों में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन साईकिल, बाईक सहित अन्य जरूरी सामान भी जलकर नष्ट हो गया। पूरे गांव में अफरा - तफरी का माहौल है। आग लगने से पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए है ।