फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Wearing burqa given by her son Mamta vanished into darkness

यूपी: बेटों ने लाकर दिया बुर्का, पहनकर अंधेरे में ओझल हुई ममता; शौच और नहाने के लिए बाथरूम में गई थी महिला

Fri, 04 Sep 2026 10:02 AM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: Akash Dubey Updated Fri, 04 Sep 2026 10:02 AM IST
सार
Register For Event

जिला अस्पताल से महिला बंदी ममता फरार। उसका सुराग नहीं मिला। पुलिस ने ममता व बेटों पर भागने में मदद का मामला दर्ज कर चार टीमें तलाश में लगाई हैं।

विज्ञापन
Wearing burqa given by her son Mamta vanished into darkness
महिला बंदी चकमा देकर भागी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला अस्पताल में बुधवार शाम सात बजे पुलिस को चकमा देकर अंधेरे में ओझल हुई महिला बंदी ममता का 30 घंटे बाद भी सुराग नहीं मिल सका है। निलंबित की गई पुलिसकर्मी ने ममता व उसके दोनों बेटों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। बेटों पर मां को बुर्का लाकर देने और भगाने में मदद करने का आरोप है। तीनों की तलाश में चार टीमें लगाई गई हैं।

विज्ञापन

मुख्य आरक्षी नूतन सिसौदिया की ओर से कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को ममता की निगरानी के लिए उनकी और आरक्षी रिंकी की ड्यूटी लगाई गई थी। ममता शौच और नहाने के लिए बाथरूम में गई थी। कुछ देर बाद एक महिला बुर्का पहनकर बाथरूम के दूसरे गेट से बाहर निकली और चली गई।

पुलिसकर्मियों ने उसे दूसरी महिला समझ लिया। काफी देर बाद भी जब ममता बाहर नहीं आई तो दोनों पुलिसकर्मी अंदर गईं। वहां ममता का नीले रंग का सूट पड़ा मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर तारिक खान को सौंपी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटों पर भागने में मदद का आरोप
पुलिस को दी तहरीर में ममता के बेटों पर भी आरोप लगाए गए हैं। बताया है कि ममता के दोनों बेटे उससे मिलने अस्पताल आए थे। जब पुलिसकर्मी ममता की तलाश कर रहे थे, तभी दोनों बेटे भी वहां से भाग गए। पुलिस को आशंका है कि दोनों ने ममता को भगाने में मदद की है।

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल भागने की आशंका
ममता के पति पहले सेना में थे। वह कई साल तक पश्चिम बंगाल व असम में तैनात रहे। ममता भी कई साल तक पति के साथ इन राज्यों में रही है। पुलिस ने जब उसके दामाद व अन्य रिश्तेदारों को कोतवाली में बैठाया तो ये जानकारियां मिलीं। पुलिस को अब ये भी आशंका है कि ममता कहीं पश्चिम बंगाल न भाग गई हो। ममता का मायका बदायूं में है। वहां भी उसकी तलाश की जा रही है।

महिला बंदी के भागने में दो महिला पुलिसकर्मी निलंबित की गई थीं। इन्हीं में से एक पुलिसकर्मी की ओर से महिला व उसके दो बेटों के खिलाफ साजिश करके भागने की रिपोर्ट लिखाई गई है। उसके रिश्तेदारों से पूछताछ की जा रही है। सीओ प्रथम के नेतृत्व में सर्विलांस व एसओजी समेत चार टीमें लगाई गई हैं। - अनुराग आर्य, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed