{"_id":"6ae41594a8c0ca12dd0c4d1e","slug":"bareilly-khet-talab-yojana-52500-subsidy-2026-27-2026-10-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"किसानों के लिए कमाई का मौका: खेत में तालाब बनवाएं, सरकार देगी 52500 रुपये; मछली पालन से भी होगी अतिरिक्त आय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के लिए कमाई का मौका: खेत में तालाब बनवाएं, सरकार देगी 52500 रुपये; मछली पालन से भी होगी अतिरिक्त आय
Fri, 30 Oct 2026 09:27 AM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Fri, 30 Oct 2026 09:27 AM IST
बरेली जिले में किसानों के लिए अतिरिक्त कमाई का मौका है किसानों को खेत तालाब निर्माण के लिए अधिकतम 52,500 रुपये का अनुदान मिलेगा। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत पंप सेट खरीदने पर भी 15 हजार रुपये तक की सब्सिडी भी दी जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
बरेली जिले में किसानों को सिंचाई सुविधा और अतिरिक्त आय के लिए खेत तालाब निर्माण पर 52,500 रुपये तक का अनुदान मिलेगा। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत पंप सेट खरीदने पर भी 15 हजार रुपये तक का अनुदान दिया जाएगा।
भूमि संरक्षण अधिकारी नीरजा सिंह ने बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 में 12 खेत तालाबों का लक्ष्य निर्धारित है। किसानों की मांग और बुकिंग के आधार पर यह लक्ष्य बढ़ सकता है। योजना के लिए कृषि विभाग के दर्शन पोर्टल यूपी एग्री दर्शन 2.0 पर टोकन बुकिंग होगी।
जिन किसानों ने अभी तक स्प्रिंकलर सेट नहीं लगाया है, उन्हें त्रिपक्षीय अनुबंध कराना होगा। उद्यान विभाग से इसे स्थापित कराना अनिवार्य है। योजना के तहत 22 मीटर लंबा, 20 मीटर चौड़ा और तीन मीटर गहरा लघु खेत तालाब बनाया जाएगा। इसकी कुल लागत 1.05 लाख रुपये तय की गई है।

Trending Videos
डीबीटी के माध्यम से दी जाएगी रकम
तालाब की कुल लागत का 50 फीसदी या अधिकतम 52,500 रुपये का अनुदान प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) के माध्यम से दिया जाएगा। टोकन की पुष्टि होने पर एक हजार रुपये जमा करने होंगे। वितरण 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर किया जाएगा।
किसान को तालाब की खुदाई और पक्का इनलेट का काम स्वयं कराना होगा। खेत तालाब का उपयोग सिंचाई तक सीमित नहीं रहेगा। किसान इसमें मत्स्य पालन, मोती की खेती और सिंघाड़ा उत्पादन जैसी गतिविधियां भी कर सकेंगे। इससे खेती के साथ अतिरिक्त आमदनी होगी।