Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two sectors in Greater Bareilly receive UP RERA registration

ग्रेटर बरेली: दो वर्षों से दो सेक्टरों को मिला यूपी रेरा का पंजीकरण, लंबे समय से चल रहा था प्रयास

Wed, 11 Nov 2026 10:08 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 11 Nov 2026 10:08 AM IST
सार
Register For Event

बीडीए ने ग्रेटर बरेली आवासीय योजना के सेक्टर-5 और सेक्टर-8 का यूपी रेरा में पंजीकरण करा लिया है। यह पंजीकरण लगभग दो वर्षों से लंबित था। 

विज्ञापन
Two sectors in Greater Bareilly receive UP RERA registration
बीडीए दफ्तर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने शहरी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। प्राधिकरण ने ग्रेटर बरेली आवासीय योजना के सेक्टर-5 और सेक्टर-8 का उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) में पंजीकरण करा लिया है। यह पंजीकरण लगभग दो वर्षों से लंबित था।

विज्ञापन


प्राधिकरण की उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय ने बताया कि ग्रेटर बरेली आवासीय योजना के सेक्टर-8 में कुल 216 भूखंड नियोजित हैं। इनमें आवासीय, मिश्रित भू-उपयोग और सार्वजनिक सुविधाओं के भूखंड शामिल हैं। इस परियोजना में पार्क, चौड़ी सड़कें, जलापूर्ति, सीवर, स्ट्रीट लाइट और आधुनिक विद्युतीकरण जैसी बुनियादी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। 
विज्ञापन


इसी तरह, सेक्टर-5 परियोजना के तहत भी आधुनिक सुविधाओं से युक्त आवासीय भूखंड जनता को उपलब्ध कराए जाएंगे। सौम्या पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विजन है कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित और सुविधायुक्त आवास मिले। उन्होंने यह भी कहा कि नागरिकों की मेहनत की कमाई का निवेश पूरी तरह सुरक्षित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों परियोजनाओं में सभी विकास कार्य उच्च गुणवत्ता और निर्धारित समय-सीमा में पूरे किए जाएंगे। परियोजनाओं से जुड़ी सभी जानकारियां प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की जाएंगी।

Trending Videos

आम निवेशकों और आवंटियों को मिलेंगे विशेष अधिकार
बीडीए की परियोजनाओं के यूपी रेरा में पंजीकृत होने से निवेशकों और संपत्ति खरीदने वालों को कई बड़े कानूनी और वित्तीय सुरक्षा कवच मिल गए हैं। रेरा नियमों के तहत अब स्वीकृत मानचित्र के अनुसार ही विकास कार्य कराना, समयबद्ध तरीके से कब्जा देना और वित्तीय पारदर्शिता बनाए रखना अनिवार्य होगा। 

इन परियोजनाओं के लिए पूरी तरह पृथक (अलग) बैंक खाते संचालित किए जाएंगे, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि आवंटियों से प्राप्त होने वाली धनराशि का उपयोग केवल और केवल उसी विशिष्ट परियोजना के विकास में ही किया जाए। इसके अलावा, किसी भी प्रकार की विवाद या शिकायत की स्थिति में आवंटियों को सीधे यूपी रेरा मंच पर सुनवाई का विधिक अधिकार भी प्राप्त हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed