फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   skeleton found by the roadside in Baheri Bareilly

बरेली: बहेड़ी में सड़क किनारे मिला नर कंकाल, एक साल पुराना होने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 16 Sep 2026 07:14 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बहेड़ी (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहेड़ी (बरेली) Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 16 Sep 2026 07:14 PM IST
सार
Register For Event

बहेड़ी के जाफरी चौराहे के पास बुधवार दोपहर सड़क किनारे एक नर कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने कंकाल कब्जे में लेकर जांच शुरू की। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा के अनुसार, कंकाल करीब एक साल पुराना है। इसे जांच के लिए भेजा गया है। 

विज्ञापन
skeleton found by the roadside in Baheri Bareilly
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली के बहेड़ी में जाफरी चौराहे के समीप बुधवार दोपहर सड़क किनारे खाली पड़ी जगह में नर कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। कंकाल मिलने की सूचना पर लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन




बुधवार दोपहर करीब दो बजे कुछ लोग सड़क किनारे गड्ढे में मछली पकड़ रहे थे। तभी उनकी नजर किनारे पड़े कंकाल पर पड़ी। कंकाल देखते ही वहां खलबली मच गई और लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को हटाकर कंकाल को कब्जे में लिया।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा के मुताबिक कंकाल काफी पुराना प्रतीत हो रहा है। प्रारंभिक जांच में करीब एक साल पुराना होने की आशंका जताई जा रही है। शरीर पूरी तरह गल चुका है, जिसके कारण मौके पर शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि कंकाल महिला का है या पुरुष का। फिलहाल शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed