फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   sisters had to wait for hours for roadways buses on Raksha Bandhan in Bareilly

रक्षाबंधन: भीड़ में गायब हुई मुफ्त सफर की खुशी, बरेली में बहनों को घंटों करना पड़ा रोडवेज बसों का इंतजार

Fri, 28 Aug 2026 06:17 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Fri, 28 Aug 2026 06:17 AM IST
सार
Register For Event

परिवहन निगम ने रक्षाबंधन पर बहनों और उनके साथ एक सहयात्री को मुफ्त यात्रा की सुविधा दी है, लेकिन पहले ही दिन इस सुविधा पर अव्यवस्था हावी रही। भीड़ के चलते बहनों की खुशी काफूर हो गईं। बहनों को बसों का इंतजार करना पड़ा।  

विज्ञापन
sisters had to wait for hours for roadways buses on Raksha Bandhan in Bareilly
रोडवेज बस में चढ़ते यात्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार को रोडवेज बस अड्डों से लेकर रेलवे स्टेशनों तक यात्रियों की भीड़ उमड़ी। सेटेलाइट और उमड़ा पुराने बस अड्डे पर बस में सवार होने के लिए यात्रियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।

विज्ञापन


रोडवेज और ई-बसों में सवार होने के लिए जद्दोजहद करती महिलाओं के चेहरे से मुफ्त सफर की खुशी काफूर हो गई। बहनों को कई रूटों पर बसों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। रक्षाबंधन के मद्देनजर रोडवेज ने बृहस्पतिवार को सुबह छह बजे से महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा की व्यवस्था की है। इस दौरान बसों में सीट पाने के लिए यात्रियों के बीच मारामारी की स्थिति रही। कई महिलाएं चोटिल होने से बचीं।
विज्ञापन


देर रात तक बस अड्डे पर रही भीड़ 
महिलाओं ने गोद में लिए बच्चों को बसों की खिड़कियों से सीट पर बैठाने का प्रयास किया। सेटेलाइट बस अड्डे पर यात्री बसों का इंतजार करते नजर आए। पीलीभीत और शाहजहांपुर जाने वाले यात्रियों को काफी इंतजार करना पड़ा। सुबह से लेकर देर रात तक बस अड्डों पर यही स्थिति रही। बस अड्डे में जगह-जगह गंदगी भी नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक मोहम्मद अजीम ने बताया कि अतिरिक्त बसों का संचालन कराया गया है। यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए टीमें गठित कर अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। जो भी परेशानियां सामने आईं हैं, उनको दूर किया जाएगा। 

ट्रेनों में जनरल से स्लीपर कोच तक फुल
बरेली जंक्शन पर ट्रेनों के जनरल कोचों में पैर रखने तक की जगह नहीं थी। राज्यरानी, त्रिवेणी, इंटरसिटी, आला हजरत, बरेली-प्रयाग, बरेली-वाराणसी और बरेली-दिल्ली पैसेंजर समेत कई ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ रही। जनरल कोच में चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की हुई तो कई यात्री स्लीपर कोचों में घुस गए। 

लंबी दूरी की ट्रेनों में कुछ यात्री गेट पर लटककर जोखिम भरा सफर करते दिखाई दिए। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, रक्षाबंधन पर दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के संचालन के साथ ही अन्य ट्रेनों में भी अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं। इसके बावजूद ट्रेनों में भीड़ नजर आई।

वरिष्ठ डीसीएम महेश यादव ने बताया कि रक्षाबंधन पर यात्रियों की सहूलियत के चलते दो जोड़ी रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं। विभिन्न रूटों की ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी लगाए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed