{"_id":"6b0a660ccea696b18b0f2548","slug":"praveen-kumar-has-been-appointed-as-adg-of-bareilly-zone-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: रमित शर्मा अब लखनऊ के एडीजी, बरेली जोन की कमान संभालेंगे प्रवीन कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: रमित शर्मा अब लखनऊ के एडीजी, बरेली जोन की कमान संभालेंगे प्रवीन कुमार
Sat, 28 Nov 2026 11:03 AM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sat, 28 Nov 2026 11:03 AM IST
बरेली जोन के एडीजी रमित शर्मा को तबादल हो गया है। शासन ने उन्हें इसी पद पर लखनऊ भेजा है। उनके स्थान पर लखनऊ के एडीजी प्रवीण कुमार को बरेली जोन की कमान सौंपी गई है।
विज्ञापन
एडीजी रमित शर्मा
विस्तार
अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) रमित शर्मा को इसी पद पर शासन ने लखनऊ भेजा है। उनके स्थान पर लखनऊ के एडीजी प्रवीन कुमार को बरेली की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा बरेली आठवीं वाहिनी पीएसी के अधीक्षक आकाश तो मुरादाबाद पुलिस प्रशिक्षण अकादमी का अधीक्षक बनाया गया है। उनके स्थान पर किसी की पोस्टिंग अभी नहीं की गई है। शासन ने चार पुलिस क्षेत्राधिकारियों का भी तबादला किया है। शुक्रवार को एसएसपी अनुराग आर्य व अन्य पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्राधिकारियों को विदाई दी।
विज्ञापन
रमित शर्मा 1999 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वह पीलीभीत व शाहजहांपुर समेत 11 जिलों में पुलिस कप्तान के अलावा बरेली में आईजी भी रह चुके हैं। जून 2024 में उनको बरेली जोन का एडीजी बनाया गया था। उनके कार्यकाल में ही अतीक व अशरफ का बरेली कनेक्शन तोड़ा गया। सितंबर 2026 में शहर में बवाल के बावजूद उनके निर्देशन में कानून व्यवस्था व सांप्रदायिक सौहार्द बना रहा। इधर, शुक्रवार को सीओ नितिन कुमार, अरुण कुमार सिंह, नीलेश मिश्र और संदीप सिंह को पुलिस लाइन में समारोह पूर्व विदाई दी गई। एसएसपी समेत अन्य अधिकारियों ने उनको स्मृति चिंह्नि भेंट किए।
विज्ञापन
