फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   PET first shift examination concluded peacefully in Bareilly

पीईटी 2026: बरेली में शांतिपूर्ण तरीके से पहली पाली की परीक्षा संपन्न, सभी 23 केंद्रों पर रही कड़ी निगरानी

Sun, 25 Oct 2026 01:32 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 25 Oct 2026 01:32 PM IST
सार
Register For Event

बरेली में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा रविवार से शुरू हो गई। इसके लिए कुल 62,064 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। यह परीक्षा 30 अक्तूबर और एक नवंबर को भी दो पालियों में आयोजित की जाएगी। रविवार को पहली पाली शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। 

विज्ञापन
PET first shift examination concluded peacefully in Bareilly
परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) रविवार से शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की ओर से आयोजित इस परीक्षा के लिए कुल 62,064 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। यह परीक्षा 30 अक्तूबर और एक नवंबर को भी आयोजित की जाएगी। तीनों दिन दो पालियों में परीक्षा होगी। 

विज्ञापन




पहले दिन रविवार को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक पहली पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक दूसरी पाली की परीक्षा आयोजित होनी है। परीक्षा के लिए जिले में कुल 23 केंद्र बनाए गए हैं। पहली पाली में 10 हजार अभ्यर्थी पंजीकृत थे। सुल्तानपुर, बदायूं और मुरादाबाद जैसे शहरों से अभ्यर्थी परीक्षा देने बरेली पहुंचे। 
विज्ञापन


सघन चेकिंग के बाद मिला प्रवेश 
बदायूं की मधु यादव ने बताया कि परीक्षा मध्यम स्तर की थी और अधिकांश प्रश्नों में अधिक गणना करनी पड़ी। सुल्तानपुर के विपिन ने कहा कि समसामयिक विषय अधिक कठिन थे। परीक्षा से पहले चेकिंग के दौरान झुमके, जूते और हेयरपिन जैसी चीजें निकलवा ली गईं। परीक्षा नोडल एडीएम सिटी अविनाश त्रिपाठी के अनुसार, पीईटी-2026 तीन दिनों में संपन्न होगी। प्रत्येक पाली में 10,344 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

परिवहन व्यवस्था
अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे तीन जोड़ी विशेष ट्रेनों का संचालन कर रहा है। रोडवेज ने भी 120 अतिरिक्त बसों का इंतजाम किया है। शनिवार रात से ही अभ्यर्थियों का बरेली आना शुरू हो गया था। इन बसों का संचालन बरेली से गाजियाबाद, शाहजहांपुर, सीतापुर, बदायूं, कासगंज, मथुरा, फर्रुखाबाद, हरदोई और बीसलपुर-लखीमपुर के बीच किया जाएगा।

परीक्षा के नियम
अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों पर आधे घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य है। पहले दिन रविवार को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक पहली पाली हुई। दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक दूसरी पाली आयोजित की गई। इस बार कुल 23 केंद्र निर्धारित किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed