Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   nargis converts religion marries akash at agastya muni ashram bareilly

इश्क में बदला धर्म: बरेली में नरगिस बनी इच्छा देवी, अगस्त्य मुनि आश्रम में प्रेमी आकाश के साथ लिए सात फेरे

Sat, 28 Nov 2026 03:22 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 28 Nov 2026 03:22 PM IST
सार
Register For Event

बरेली में एक युवती ने इश्क की खातिर अपना धर्म परिवर्तन कर लिया। उसने अपने प्रेमी से हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार शादी कर ली। आश्रम में महंत पंडित केके शंखधार ने शुद्धिकरण की प्रक्रिया के बाद दोनों का विवाह कराया। 

विज्ञापन
nargis converts religion marries akash at agastya muni ashram bareilly
नरगिस और आकाश - फोटो : स्रोत- महंत केके शंखधार

विस्तार

बरेली में नरगिस नाम की युवती ने धर्म बदलकर अपने प्रेमी आकाश से शादी कर ली। सुभाषनगर के मढ़ीनाथ स्थित अगस्त्य मुनि आश्रम में दोनों का विवाह संपन्न हुआ। महंत पंडित केके शंखधार ने विधि-विधान के साथ यह विवाह कराया। प्रेमी और प्रेमिका दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। करीब डेढ़ साल से दोनों के बीच प्रेम संबंध चल रहे थे। नरगिस ने कहा कि उसने अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन किया है।

विज्ञापन


नरगिस ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले सोशल मीडिया के जरिये उसकी आकाश कश्यप से बातचीत शुरू हुई थी। बातचीत बढ़ने पर दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। इसके बाद उसने खुद आकाश के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था। नरगिस इंटरमीडिएट तक पढ़ी है और आकाश हाईस्कूल पास है। 
विज्ञापन


शादी करने की इच्छा से वह पहले भी आकाश के साथ दिल्ली चली गई थी। परिजनों के हंगामा करने पर आकाश के परिवार वालों ने उसे वापस भेज दिया था। इसके बावजूद वह दोबारा लौटकर आकाश के पास आ गई। इसके बाद दोनों अगस्त्य मुनि आश्रम पहुंचे और महंत से विवाह कराने का आग्रह किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

nargis converts religion marries akash at agastya muni ashram bareilly
आकाश और नरगिस - फोटो : स्रोत- महंत केके शंखधार
आश्रम में हुआ धर्म परिवर्तन और विवाह
आश्रम में महंत केके शंखधार ने नरगिस को गंगाजल और गौमूत्र से आचमन कराया। इसके बाद उसने तीन बार गायत्री मंत्र का उच्चारण किया। नरगिस ने बताया कि उसकी आस्था पिछले चार-पांच वर्षों से हिंदू धर्म में है। उसने अपने बालिग होने के संबंध में शैक्षणिक दस्तावेज और शपथ-पत्र प्रस्तुत किए। दोनों ने आर्य समाज में हुए विवाह का प्रमाण-पत्र भी दिखाया। इसके बाद महंत ने हिंदू परंपरा के अनुसार दोनों का विवाह करा दिया।

आकाश ने बताया कि फिलहाल वे गांव में नहीं रह रहे हैं। उन्हें नरगिस के परिजनों से अपनी जान का खतरा बना हुआ है। वहीं, नरगिस का कहना है कि उसने अपनी मर्जी से धर्म बदलकर आकाश से प्रेम विवाह किया है। इसमें किसी की ओर से कोई जोर जबरदस्ती नहीं की गई है। आकाश के परिवार वालों ने भी उसे अपनी बहू के रूप में स्वीकार कर लिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed