{"_id":"6ad31e136c585cb0b404ed8c","slug":"five-sadhus-injured-after-being-hit-by-a-truck-in-bareilly-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: पूर्णागिरि दर्शन जा रहे साधुओं की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, चालक समेत पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: पूर्णागिरि दर्शन जा रहे साधुओं की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, चालक समेत पांच घायल
Sat, 17 Oct 2026 12:35 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, हाफिजगंज (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, हाफिजगंज (बरेली)
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sat, 17 Oct 2026 12:35 PM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र में काडू टोल प्लाजा के पास शनिवार सुबह सड़क हादसा हुआ। मां पूर्णागिरि के दर्शन करने जा रहे साधुओं की कार को पीछे से आ रहे ट्रक से टक्कर लग गई। इस हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों में चालक और चार साधुओं को गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। दुर्घटनाग्रस्त कार और ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। दोनों वाहनों को थाने पहुंचा दिया गया।
विज्ञापन