फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fire breaks out on the fourth floor of Navodaya Hospital in Bareilly patients safely evacuated

यूपी: बरेली के नवोदय अस्पताल की चौथी मंजिल पर लगी आग, धुआं फैलने से बने भगदड़ जैसे हालात

Sat, 29 Aug 2026 12:19 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 29 Aug 2026 12:19 PM IST
सार
Register For Event

बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र में स्थित नवोदय अस्पताल की चौथी मंजिल पर शनिवार तड़के आग लग गई। गनीमत रही कि समय रहते ही सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। आग एसी में शॉर्ट सर्किट से लगने की आशंका है। 

विज्ञापन
Fire breaks out on the fourth floor of Navodaya Hospital in Bareilly patients safely evacuated
आग की घटना के बाद अस्पताल के बाहर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के मिनी बाइपास स्थित नवोदय अस्पताल की चौथी मंजिल पर शनिवार सुबह आग भड़क गई। अस्पताल में धुआं फैलने से भगदड़ जैसे हालात बन गए। मरीज व तीमारदारों में बाहर निकलने की होड़ मच गई। मिनी बाइपास पर जाम लग गया। अग्निशमन विभाग की टीम पहुंची तो एक ही रास्ता होने की अड़चन सामने आ गई। पड़ोस के अस्पताल से होकर टीम घटनास्थल तक पहुंची आर आग पर काबू पाया। इस बीच भर्ती मरीजों को दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट कर दिया गया।

विज्ञापन




सुबह साढ़े नौ बजे अस्पताल की चौथी मंजिल पर बने मीटिंग हॉल से धुआं उठता दिखा। पहले सोफे ने आग पकड़ी, फिर लपटों ने विकराल रूप ले लिया। इसकी खबर फैलते ही अस्पताल में नीचे की मंजिल पर भर्ती मरीज और उनके तीमारदार घबराकर बाहर भागने लगे। कुछ ही देर में वहां भगदड़ जैसे हालात बन गए। प्रबंधन ने अग्निशमन केंद्र को सूचना दी और भर्ती मरीजों को आसपास के दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट कराया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- सफर निशुल्क, दुश्वारियां मुफ्त: रक्षाबंधन पर बहनों को करना पड़ा रोडवेज बसों का इंतजार, भीड़ में हुईं बेहाल
विज्ञापन
विज्ञापन


15 मिनट के बाद सीएफओ मनु शर्मा के साथ दमकल टीम मौके पर पहुंच गई। टीम को अस्पताल में अग्निशमन के संसाधन तो मिले, लेकिन मुख्य निकास केवल एक ही था। ऐसे में टीम को छत पर जाने का कोई और रास्ता नहीं मिल पा रहा था। तब टीम ने पड़ोस में स्थित अतुल चारू अस्पताल में होकर नवोदय अस्पताल की छत पर जाने का इरादा किया। इसमें टीम सफल हुई और डेढ़ घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। कोई जनहानि या बड़ा नुकसान नहीं होने से मरीजों और अस्पताल प्रबंधन ने राहत की सांस ली।

Fire breaks out on the fourth floor of Navodaya Hospital in Bareilly patients safely evacuated
नवोदय अस्पताल के बाहर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
दूसरे अस्पतालों ने की मदद
नवोदय अस्पताल में आग लगी तो प्रबंधन ने भर्ती मरीजों को आसपास के दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट कराना शुरू किया। ठीक हो चुके मरीजों की छुट्टी कर घर भेज दिया गया। आसपास के अस्पतालों ने भी मदद की। मुसीबत के समय में नवोदय अस्पताल के मरीजों को भर्ती कर आईसीयू व अन्य जरूरी इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई। हालांकि, दोपहर बाद इन मरीजों को वापस नवोदय अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया।

मिनी बाइपास पर लगा जाम
आग लगने की सूचना पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। अस्पताल के बाहर लोगों और वाहनों की संख्या बढ़ने से मिनी बाइपास पर लंबा जाम लग गया। सड़क पर वाहनों की कतार लग गई। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग अपने वाहन सड़क किनारे खड़े कर अग्निकांड देखने लगे। इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। हालांकि, कुछ देर में ही इज्जतनगर थाना पुलिस ने यातायात सामान्य कर दिया।

विद्युत सुरक्षा संबंधी जांच के निर्देश
सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह, एसीएमओ डॉ. राकेश, निजी अस्पताल प्रभारी डिप्टी सीएमओ डॉ. लईक अंसारी मौके पर पहुंचे। सीएमओ ने बताया कि अस्पताल की चौथी मंजिल पर आग लगी थी। वहां मरीज भर्ती नहीं थे। फोर्थ फ्लोर पर रेस्ट रूम व स्टोर रूम है। निर्माण चल रहा है। आशंका है कि शॉर्ट सर्किट या अन्य वजहों से चिंगारी उठी होगी। इससे सोफे व अन्य सामान में आग लगी। अस्पताल संचालक को विद्युत सुरक्षा संबंधी जांच और खामियां दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए हैं।

एसी में शॉर्ट सर्किट या मजदूरों के बीड़ी फेंकने से हादसे की आशंका
सीएफओ मनु शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही हमारी तत्काल टीम मौके पर पहुंच गई थी। चौथी मंजिल पर जहां आग लगी थी, वहां अस्पताल का कबाड़ भरा हुआ था। पास में ही निर्माण कार्य भी चल रहा है। एसी में शॉट सर्किट होने या किसी मजदूर के बीड़ी पीकर फेंकने से आग लगने की आशंका है।

नवोदय अस्पताल के प्रबंधक प्रमोद सक्सेना ने बताया कि अस्पताल के चौथी मंजिल पर स्थित मीटिंग हॉल में आग लगी थी। इसमें कोई जनहानि नहीं हुई है। जिस जगह आग लगी, वहां कोई मरीज भी नहीं था। फिर भी एहतियात के तौर पर अस्पताल खाली कराया गया। अब स्थिति सामान्य है।

राधिका अस्पताल के प्रबंधक निदेशक प्रतीक गंगवार ने बताया कि आग लगने के बाद अस्पताल से 45 मरीज हमारे अस्पताल में शिफ्ट किए गए। आग पर काबू पाए जाने के बाद शाम को वापस मरीज अस्पताल में शिफ्ट कराए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed