फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Accused son arrested for killing mother to frame enemies in Bareilly

बरेली: दुश्मनों को फंसाने के लिए मां को मार डाला, 26 महीने बाद खुला राज, आरोपी बेटा गिरफ्तार

Thu, 01 Oct 2026 10:13 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, भमोरा (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, भमोरा (बरेली) Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 01 Oct 2026 10:13 PM IST
सार
Register For Event

बरेली के भमोरा क्षेत्र में एक युवक ने दुश्मनों को फंसाने के लिए अपनी मां की हत्या कर दी। इसके बाद 26 महीने तक पुलिस को छकाता रहा। पॉलिग्राफ टेस्ट में नामजद आरोपी निर्दोष साबित हुए। इसके बाद हत्याकांड का राज खुला। 

विज्ञापन
Accused son arrested for killing mother to frame enemies in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र के गांव कुड्डा में 26 महीने पहले हुई रामबेटी की हत्या का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने मृतका के बेटे महेंद्र को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, उसने कबूल किया है कि दुश्मनों को फंसाने के लिए उसने खुद ही मां की हत्या की थी। इससे पहले नामजद आरोपियों का दिल्ली स्थित सीबीआई लैब में पॉलिग्राफ टेस्ट कराया गया था, जिसमें वे निर्दोष साबित हुए थे।

विज्ञापन


55 वर्षीय रामबेटी की हत्या छह अगस्त 2024 की सुबह घर के बाहर सोते समय हुई थी। उनके बेटे गजेंद्र ने पड़ोस में रहने वाले तहेरे भाई नत्थू सिंह, सर्वेश, सुरेंद्र, वीरेंद्र और छोटेलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विवेचना के दौरान वीरेश उर्फ बाबा का नाम भी जोड़ा गया। 
विज्ञापन


भमोरा पुलिस सालभर तक इसका खुलासा नहीं कर सकी तो एसएसपी ने एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा के नेतृत्व में एसआईटी बना दी। इसकी विवेचना कैंट इंस्पेक्टर संजय धीर को सौंपी गई। उन्हें नामजद आरोपियों की संलिप्तता के सबूत नहीं मिले तो दिल्ली में सभी का पॉलिग्राफ टेस्ट कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी निकले निर्दोष 
साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया। पुलिस ने हत्याकांड की जांच जारी रखी। बृहस्पतिवार सुबह संजय धीर भमोरा थाने पहुंचे। रामबेटी के दूसरे बेटे महेंद्र को पूछताछ के लिए बुलाया और हिरासत में लिया। आरोप साबित होने पर उसे कैंट थाने लाया गया। पुलिस के अनुसार, महेंद्र ने अपनी रंजिश मिटाने और दूसरों को फंसाने के लिए मां की हत्या की थी।

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि रामबेटी की हत्या के मामले में पुलिस को वादी पक्ष पर संदेह था, लेकिन इसे अंजाम तक पहुंचाने के लिए एसआईटी गठित की गई थी। अब पता लगा है कि बेटे ने ही साजिश के तहत मां की हत्या की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed