फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bjp national president nitin nabin bareilly padyatra november 1

यूपी: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बरेली में करेंगे पदयात्रा, सात जिलों से जुटेंगे कार्यकर्ता

Wed, 28 Oct 2026 10:57 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 28 Oct 2026 10:57 AM IST
सार
Register For Event

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बरेली में पदयात्रा करेंगे। एक नवंबर को होने वाली पदयात्रा में करीब 40 हजार कार्यकर्ता जुटने का दावा किया गया है। पार्टी पदाधिकारी इसकी तैयारियां में जुट गए हैं। 

विज्ञापन
bjp national president nitin nabin bareilly padyatra november 1
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सियासी रण में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने संगठनात्मक अभियान को धार देने के लिए बरेली से व्यापक जनसंपर्क का आगाज करने जा रही है। एक नवंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बरेली शहर में लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे। इसमें प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सहित संगठन और सरकार के कई दिग्गज शामिल होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी इस कार्यक्रम में शामिल होने की प्रबल संभावना है। 

विज्ञापन


सात जिलों के कार्यकर्ता जुटेंगे 
मतदाता सूची में गड़बड़ी के मुद्दे पर हमलावर विपक्ष के खिलाफ भाजपा यूपी में सड़क से अभियान की शुरुआत करेगी। कार्यक्रम में बरेली मंडल के संगठनात्मक रूप से सात जिलों के करीब 40 हजार कार्यकर्ता इकट्ठा होंगे। पदयात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी। ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष पूरन लाल लोधी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के बरेली आगमन को लेकर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दे दी गई है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- यूपी एमएलसी चुनाव: 2020 के मुकाबले दोगुने से ज्यादा हुआ जीत का अंतर, मतदान प्रतिशत में खास इजाफा नहीं; आंकड़े
विज्ञापन
विज्ञापन


पदयात्रा को लेकर प्रस्तावित किए तीन मार्ग
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की एक नवंबर को प्रस्तावित पदयात्रा को लेकर भाजपा कार्यालय पर मंगलवार को बैठक हुई। इस दौरान पदयात्रा के लिए संभावित तीन मार्गों पर चर्चा की गई। इसमें बरेली इंटर कॉलेज से रोडवेज होते हुए पटेल चौक तक, राजेंद्रनगर में शहीद पंकज अरोड़ा चौक से छत्रपति शिवाजी चौक तक, बरेली क्लब से पटेल चौक मार्ग को कार्यक्रम के लिए प्रमुख रूप से रखा गया।

Trending Videos

संगठनात्मक रूप से इसमें बरेली जिला, आंवला, बरेली महानगर, शाहजहांपुर महानगर, शाहजहांपुर जिला, पीलीभीत, बदायूं के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी व कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। इसको विधानसभा चुनाव के शंखनाद की दृष्टि से भी देखा जा रहा है।

क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी ने कहा कि पदयात्रा को सुव्यवस्थित व प्रभावशाली बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सभी कार्यकर्ता समयबद्ध तरीके से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। राष्ट्रीय अध्यक्ष का बरेली आगमन कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा।

बैठक में राज्य मंत्री अरुण कुमार सक्सेना, सांसद छत्रपाल गंगवार, राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, महाराज सिंह, महापौर डॉ. उमेश गौतम, जिला पंचायत की प्रशासक रश्मि पटेल, विधायक डॉ. डीसी वर्मा, डॉ. एमपी आर्य, डॉ. राघवेंद्र शर्मा, जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, बदायूं जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, अंकित माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed