Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   AIMIM serves Hyderabadi biryani in response to Azam s statement

यूपी में बिरयानी पर राजनीति: आजम खां के बयान पर पलटवार, एआईएमआईएम ने खिलाई हैदराबादी बिरयानी

Tue, 24 Nov 2026 11:54 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: Akash Dubey Updated Tue, 24 Nov 2026 11:54 PM IST
सार
Register For Event

एआईएमआईएम प्रदेश महासचिव नदीम कुरैशी ने कार्यालय पर हैदराबादी बिरयानी की दावत रखी। उन्होंने कहा कि खानपान की पसंद व्यक्तिगत होती है, मजाक उड़ाना उचित नहीं। 

विज्ञापन
AIMIM serves Hyderabadi biryani in response to Azam s statement
बिरयानी खाते पार्टी के लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां के हैदराबादी बिरयानी को लेकर दिए गए कथित बयान को लेकर प्रदेश भर में चर्चा है। इस क्रम में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी ने मंगलवार को अनोखा आयोजन कर जवाब दिया। प्रदेश महासचिव नदीम कुरैशी ने अपने कार्यालय पर हैदराबादी बिरयानी की विशेष दावत का आयोजन किया। इस दावत में पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हैदराबादी बिरयानी का लुत्फ उठाया। 

विज्ञापन


कुरैशी ने कहा हमारे यहां हैदराबादी बिरयानी भी चाव से खाई जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि खानपान की पसंद हर व्यक्ति की अपनी होती है। किसी की पसंद का मजाक उड़ाना उचित नहीं है। इस दौरान जिलाध्यक्ष बरेली असलम, तौफ़ीक़ प्रधान, आसिफ शेख सहित कई नेता मौजूद रहे। गौरतलब है कि हाल ही में जेल से जमानत पर बाहर आए आजम खां ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर कटाक्ष करते हुए एक बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि उनके यहां हैदराबादी बिरयानी नहीं चलती, लोग पुलाव और मटन बिरयानी पसंद करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed